बैंकों में संदेहास्पद ट्रांजैक्शन की निगरानी की जाए

महावीर अग्रवाल
मंदसौर 1 नवंबर ;अभी तक;  विधानसभा निर्वाचन के लिए नियुक्त मंदसौर जिले के सभी व्यय, सामान्य एवं पुलिस प्रेक्षक ने सभी नोडल अधिकारियों की एक विशेष बैठक सुशासन भवन स्थित सभागृह में ली। व्यय लेखा नोडल को निर्देश देते हुए कहा कि, बैंकों में संदेहास्पद ट्रांजैक्शन की निगरानी की जाए। क्रिटिकल मतदान केंद्रों पर ज्यादा से ज्यादा फोकस किया जाए। नारकोटिक्स विभाग में सीजर का कार्य करने वाली टीम की एप्रोच को बढ़ाएं। सीजर करने वाले सभी विभाग फीडबैक एक दूसरे को प्रदान करें। चेकपोस्ट पर सीजर नहीं हो रहे हैं। वहां क्यों नहीं हो रही है। उसके कारण को जाने। वाहन चेकिंग की डिटेल अपने पास में रखें। दिवाली पर्व के दौरान स्वीप की गतिविधियों को और तेजी से बड़ाए।
                                            बैठक के दौरान पुलिस प्रेक्षक श्री मुख्तार मोहसिन, मंदसौर एवं मल्हारगढ़ के व्यय प्रेक्षक श्री गोपाल कृष्णपति, सुवासरा एवं गरोठ के व्यय प्रेक्षक श्री प्रमोद कुमार श्योरान, मंदसौर एवं मल्हारगढ़ के सामान्य प्रेक्षक श्री ऋग्वेद मिलिंद ठाकुर, सुवासरा एवं गरोठ के सामान्य प्रेक्षक श्री अशोक वामन ककड़े, कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सुजानिया, अपर कलेक्टर श्री विशाल सिंह चौहान, सभी नोडल अधिकारी मौजूद थे।