मंदसौर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी यशपाल सिंह सिसोदिया ने नगर में किया जनसंपर्क का शुभारंभ

महावीर अग्रवाल
मंदसौर ६ नवंबर ;अभी तक ; महानगरों की तर्ज पर भगवान पशुपतिनाथ की पवित्र नगरी मंदसौर का विकास भारतीय जनता पार्टी की सरकार कर रही है। मंदसौर के राजाधिराज पशुपतिनाथ मंदिर परिषद को पवित्र नगरी का दर्जा दिया और अब पशुपतिनाथ लोक की परिकल्पना साकार होने जा रही है। शिवना नदी का शुद्धिकरण कार्य चल रहा है इसके साथ ही मंदसौर में बड़े-बड़े ओवरब्रिज, चौड़ी सड़के और विद्युत साज सज्जा से जगमग मार्ग बने हैं जो मंदसौर को महानगरों के बराबर लाकर खड़ा कर रहे हैं।
                                         यह बात मंदसौर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी और विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया ने मंदसौर नगर में अपने जनसंपर्क की शुरुआत करते हुए कई श्री सिसोदिया ने यश बालाजी मंदिर मैं भगवान बालाजी के दर्शन कर नगर में अपने जनसंपर्क अभियान का श्री गणेश भाजपा जिला अध्यक्ष नानालाल अटोलिया की उपस्थित में किया। पाटीदार छात्रावास, जनता कॉलोनी, बालाजी मंदिर, भाचावत शोरूम से मेन रोड़ होते हुए किटीयानी डुप्लेक्स, रियारजी, दुबेजी डॉ. सा. के सामने होते हुए बालाजी मंदिर वाला परिसर, बैंक कॉलोनी, नाहर सैयद रोड़, सुविधा विहार, पटेल नगर, लक्ष्मी नगर, राम नगर, रितुराज नगर होते हुए अमर शांति वाटिका , महारानी लक्ष्मीबाई चौराहा संजीत नाका, ताज मंसुरीजी की गली, हिम्मतजी जैन की गली, कोठारी नगर, गीता भवन रोड़, भावसार नमकीन, बंटी पान चौराहा, निलेशजी जैन वाली गली, गुप्ता समोसा, सहकारी बाजार, कृषिपति बालाजी, शास्त्री कॉलोनी, पाटील कॉलोनी, सेठिया विहार, गोविंद नगर, जैन मंदिर, नरेशजी चंदवानी के घर के सामने दशरथ नगर होते हुए प्रताप कॉलोनी, कुमार कॉलोनी, होकर माल गोदाम रोड़ माथुर कॉलोनी में पंकज सेठिया के यहाँ तक जनसंपर्क किया। इस दौरान प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक बाबूलाल चौहान,प्रितेश चावला, नगर पालिका अध्यक्ष रमा देवी गुर्जर., चुनाव संयोजक नरेश चंदवानी , अजय सिंह चौहान ,प्रकोष्ठ संयोजक विजय सुराणा ,विनय दुबेला, पुलकित पटवा, मंडल अध्यक्ष गण अरविंद सारस्वत, अजय आसेरी उपाध्यक्ष नम्रता  चावला , मंडल महामंत्री मयंक मावर, रॉकी यादव क्षेत्रीय पार्षद गण. अनिल मालवीय निर्मला चंदवानी ,निलेश जैन ,ईश्वर सिंह चौहान सहित अनेक भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता साथ थे।
                                           जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी का नगर में घर-घर स्वागत हुआ आम जनता ने पुष्पमाला पहनकर श्री सिसोदिया का स्वागत किया कई जगह पर सिसोदिया को साफे बांधे गए पगड़ी पहनाई गई और मातृशक्ति ने आरती उतार कर तिलक लगाकर स्वागत किया। श्री सिसोदिया ने कहा कि मंदसौर की जनता का स्नेह मेरे लिए अविस्मरणीय है भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश सरकार ने मंदसौर के विकास में कोई कोर कसर बाकी नहीं रखी है संजीत मार्ग पर रेलवे ओवरब्रिज लगभग बनकर तैयार है भगवान महावीर मार्ग पर सड़क और विद्युतीकरण का कार्य हुआ है इसके साथ ही मंदसौर में भगवान पशुपतिनाथ मंदिर तक पहुंचने वाला ओवर ब्रिज सीतामऊ फाटक पर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण हुआ है मंदसौर के निकट साबाखेड़ा में सीएम राइस स्कूल प्रारंभ हो रहा है ।मंदसौर में भी महारानी लक्ष्मीबाई कन्या विद्यालय में बेटियों के लिए कम प्राइस स्कूल प्रारंभ हो रहा है। श्री सिसोदिया ने कहा कि भाजपा की सरकार ने मंदसौर का समग्र विकास किया है महानगरों की तर्ज पर मंदसौर को विकसित बनाया है अब मंदसौर को स्मार्ट सिटी बनाने की दिशा में भाजपा की सरकार काम करेगी।