राम भगवान के अस्तित्व पर सवाल उठाने वाले कांग्रेस के लोग मंदिर मंदिर घूम रहे,अमेठी में आकर नमाज भी पढ़ लेते – स्मृति ईरानी

छिंदवाड़ा से महेश चांडक
छिंदवाड़ा ८ नवंबर ;अभी तक;  केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी आज छिंदवाड़ा पहुंची जहा उन्होंने चौरई विधानसभा के गुड़ मंडी में भाजपा प्रत्याशी लखन वर्मा के समर्थन मैं आम सभा को संबोधित करते हुए जमकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा की राम भगवान के अस्तित्व पर सवाल उठाने वाले कांग्रेस के लोग मंदिर मंदिर घूम रहे,अमेठी में आकर नमाज भी पढ़ लेते है जो धर्म को झूठाला दे वो जनता से किया सच्चा रिश्ता निभा पाएगा 17 नवंबर को भाजपा की बटन दबाकर भाजपा को जिताएगा ये मेरा विश्वास है
                                      ये कहते हुए घूम रहे थे की तारीख नही बताओगे तारीख 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है कांग्रेसी बोला हमको नहीं बुलाओगे प्रभु की लीला देखिए जो भगवान के अस्तित्व को लेकर प्रश्न चिन्ह लगाते थे वही अब उसी प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है तो वे सामने से बोल रहे है की हमे बुलाओ जाओ शीश झुकाओ माफी मांगो ये हमारा सौभाग्य है हम मंदिर वही बनाएंगे तारीख 22 जनवरी की बताएंगे ओट राम भक्तो को एक साथ दर्शन के लिए भी ले जायेंगे
                                  वही भाजपा द्वारा दी जा रही भावी योजनाओं को लेकर भी कहा की आप सभी वोट किसी राजनीतिक दल के लिए नहीं अपने लिए वोट डाले यदि आप महिला हो तो लाडली बहना योजना के तहत 3 हजार चाहती हो भाजपा को वोट दो, गरीब किसान हो तो अपने खाते में 12 हजार चाहते हो तो भाजपा को वोट दो