पहली बार शिवराजसिंह ने स्वर्णकार समाज की महापंचायत सीएम हाउस में आयोजित की- अजय सोनी

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर ६ नवंबर ;अभी तक;  प्रदेश भाजपा के निर्देशानुसार स्वर्णकला बोर्ड के सदस्य राज्यमंत्री दर्जा श्री अजय सोनी ने सीतामऊ में एक मीटिंग आयोजित की। इनके साथ प्रदीप सोनी मंदसौर और सीतामऊ अध्यक्ष श्री मुकेश सोनी भी थे
मीटिंग को संबोधित करते हुए अजय सोनी ने बताया कि भोपाल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री कृष्णमोहन सोनी, स्वर्णकला बोर्ड के अध्यक्ष श्री दुर्गेश सोनी रेहटी के नेतृत्व में बोर्ड के सदस्यगण पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान की समाज व प्रदेश में विकास कार्य किये उन्हें जन  जन तक पहुंचाने के लिये एवं स्थानीय विधायकों के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। मंत्री हरदीपसिंह डंग ने सुवासरा विधानसभा में विकास की गंगा बहा दी है। आपने कहा कि शिवराजसिंह चौहान मध्यप्रदेश के इतिहास में पहले मुख्यमंत्री है जिन्होंने हमारे स्वर्णकार सोनी समाज की महापंचायत सीएम हाउस में आयोजित की और हमारे समाज  के उत्थान हेतु हमारे सरकार को सरकारी मान्यता देते हुए मध्यप्रदेश स्वर्णकला बोर्ड का गठन किया गया ।
                                     इस अवसर पर सीतामऊ समाज के अध्यक्ष महेश सोनी, समाज के वरिष्ठ किशोरलाल पटेल, अरुण सोनी सरकार (पार्षद), विजय सोनी, पवन सोनी, दिलीप सोनी, अशोक सोनी, सत्यनारायण सोनी, पिंकेश सोनी, श्याम सोनी, प्रहलाद सोनी, दीपक सोनी, गोपाल सोनी, अमित सोनी, लालचंद सोनी, अनिल सोनी, मनीष सोनी, जगदीश सोनी, कन्हैयालाल सोनी, प्रवीण सोनी, महिला मण्डल अध्यक्ष सुनीता सत्यनारायण सोनी, राधा सोनी नगर परिषद सभापति सीतामऊ,  भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष, ज्योति मनीष सोनी, उपाध्यक्ष महिला मण्डल नीलम सोनी, कृष्णा सोनी, शकुंतला सोनी, मंजूला सोनी, कविता सोनी, क्रांति सोनी, मंजू सोनी, मधु सोनी, लीला सोनी, चंदा सोनी, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन किशोरलाल सोनी पटेल सा. ने किया व आभार अध्यक्ष श्री महेश सोनी ने माना।