जनपद पंचायत मे विगत कई वर्षो से जमें अधिकारी कर्मचारीयो के नही हो रहे स्थानान्तरण, चुनाव आयोग के नियमो का सरेआम हो रहा उल्लघंन

दीपक शर्मा

पन्ना २ मार्च ;अभी तक; निर्वाचन आयोग द्वारा पूरे देश मे आदेश जारी किये गये है कि एक ही जिले मे तीन वर्ष से अधिक समय से जमे अधिकारीयो, कर्मचारीयो के स्थानान्तरण किये जायें। जिससे निर्वाचन कार्य मे किसी प्रकार का पक्षपात एवं भेदभाव पूर्ण कार्य संपन्न न हो, विधानसभा के समय भी इसी प्रकार के निर्देश आये थे लेकिन पन्ना जिले मे निवार्चन आयोग तथा शासन के आदेशो का पालन नही किया जा रहा है। पन्ना जिले मे अनेक अधिकारी कर्मचारी 20-20 वर्षो से जमें हुए है तथा लगातार भ्रष्टाचार एवं मनमाने ढंग से कार्य कर रहें है।

उदाहरण के तौर पर पन्ना जनपद पंचायत मे खंण्ड समन्वयक अधिकारी घनश्याम शर्मा जब से नोकरी पर लगें हुए है, पन्ना जिले मे ही जमें हुए है तथा वर्तमान समय मे जनपद पंचायत पन्ना के महत्वपूर्ण कार्य कर रहें है। और इनके द्वारा व्याप्क स्तर पर भ्रष्टाचार एवं फर्जीवाडा किया जा रहा है। इसी प्रकार अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी भगवत पटेल जनपद पंचायत पन्ना मे पांच वर्ष से अधिक समय से जमें हुए है।

उपयंत्री संजीव जैन, उपयंत्री राकेश अरजरिया सहित जनपद पंचायत पन्ना मे और भी अनेक कर्मचारी जमें हुए है तथा लगातार भ्रष्ट कार्यो मे लिप्त है। जिनके स्थानान्तरण कराये जाने की मांग स्थानीय लोगो ने की है। क्योकि वर्षो से जमें अधिकारी कर्मचारीयो द्वारा चुनावी कार्यो को प्रभावित किया जा रहा है। पन्ना जिला भ्रष्टाचार मे अव्वल है तथा इस जिले को अधिकारी कर्मचारी चारागाह के रूप मे कार्य करते है। क्योकि उनके खिलाफ कोई कार्यवाही नही होती है। जिले से अनेक अधिकारी, कर्मचारीयो के स्थानान्तरण कभी कभार हो जाते है तो वह अपने स्थानान्तरण निरस्त करवा कर पुनः पन्ना मे पदस्थ हो जातें है।