थर्ड जेंडर भी जनसंपर्क कर घर-घर करेंगे मतदान की अपील

प्रदीप सेठिया
बड़वाह ४ नवंबर ;अभी तक; खरगोन जिले में थर्ड जेंडर भी विधानसभा चुनाव में घर-घर जाकर मतदान जागरूकता अभियान के तहत मतदाताओं से 17 नवंबर को अधिक से अधिक मतदान की अपील करेंगे।  जिले में थर्ड जेंडर की कुल संख्या 18 बताई गई है।
                                     यह जानकारी देते हुए थर्ड जेंडर माधुरी कुंवर ने बताया कि स्विप नोडल अधिकारी ज्योति शर्मा के निर्देश पर जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी पुरुषोत्तम पाटीदार ने उनके साथ बैठक कर जागरूकता मतदान अभियान की रणनीति बनाई।
                                      उल्लेखनीय है थर्ड जेंडर की टोली जब दीपावली के अवसर पर घर-घर जाएगी तो आकर्षण का केंद्र बनेगी लोगों की मान्यता है की दीपावली की थर्ड जेंडर से शुभकामना स्वीकार कर उनका अभिनंदन कर उन्हें घर से खुशी-खुशी भेजा जाता है देखना है उनकी अपील पर मतदान  कितना प्रतिशत बढ़ता है