अवैध रूप से उर्वरक के परिवहन पर रोक लगाने हेतु दल का गठन  

मयंक शर्मा

बुरहानपुर 15 जुलाई, ;अभी तक; – जिले में खरीफ फसलों को दृष्टिगत रखते हुए यूरिया, पोटाश, डीएपी एवं अन्य उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता को बनाये रखने हेतु चेक पोस्ट लोनी/भोटा, ईच्छापुर/देडतलाई पर जिले से बाहर से उर्वरकों के अवैध परिवहन को नियंत्रित करने के लिए दल का गठन किया गया है।

यह जानकारी किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग उपसंचालक ने दी। उन्होंने बताया कि दल में सहायक संचालक कृषि (नोडल अधिकारी) श्री दीपक मण्डलोई, मो. 90095-64234, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री श्रीराम पाटील मो.95751-57472 चेक पोस्ट लोनी, जिला उर्वरक निरीक्षक श्री भूपेन्द्रसिंह सोलंकी मो. 75662-67577 चेक पोस्ट ईच्छापुर (भोटा) तथा वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी खकनार श्री प्रतापसिंह जमरे मो.87704-97488 की चेक पोस्ट देडतलाई पर ड्यूटी लगायी गयी है। सूचना देने के लिए कार्यालय उप संचालक कृषि बुरहानपुर मो. 94066-37546, फोन नंबर-07325-241752-53 पर भी संपर्क किया जा सकता है।