सेवा के संकल्प के साथ दशपुर इनरव्हील के नवीन पदाधिकारियों ने पदभार ग्रहण किय

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर २० जुलाई ;अभी तक;  दशपुर इनरव्हील क्लब के नवीन पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ। क्लब अध्यक्ष श्वेता पोरवाल ने नवीन कार्यकारिणी के साथ सेवा के संकल्प के साथ पदभार ग्रहण किया।
                                इस अवसर पर संबोधित करते हुए क्लब अध्यक्ष श्वेता पोरवाल ने कहा कि डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन श्रीमती बीना शाह के द्वारा निर्धारित सेवा प्रकल्पों को यथासम्भव पूर्ण करने के लिए हम प्रयासरत रहेंगे। दशपुर इनरव्हील ने अपने सेवा कार्यों से नगर में विशेष पहचान बनाई है। इस वर्ष हमारा मकसद महिला सशक्तिकरण के माध्यम से सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाना रहेगा। श्रीमती पोरवाल ने कहा कि इनरव्हील क्लब की 10वीं इंस्टालेशन सेरेमनी है और इनरव्हील क्लब के स्थापना को इस वर्ष 100 साल पूरे हो जाएंगे तो हम इस साल को शताब्दी समारोह के रूप में मनाएंगे। इस बार हमारी थीम ‘‘ट्रेल ब्लेजर’’ है जिसके अंतर्गत हम पेपरलेस विश्व, प्रदूषण मुक्त पर्यावरण, शिक्षा, लैंगिक समानता, महिला सशक्तीकरण, स्वास्थ्य, पुनः उपयोग में काम आने वाली सामग्री और रिसायकल जैसे प्रकल्पों पर काम करेंगे।
                         कार्यक्रम में इंदु पंचोली ने इनरव्हील क्लब के बारे में विस्तार से जानकारी दी और सभी सदस्यों के बीच ट्रू इनरव्हील मेंबर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवाई। इनरव्हील के बारे में सही  व अधिक जानकारी रखने वाले मेंबर को पुरस्कृत किया गया। इसके साथ ही थीम पर आधारित केक कटिंग करवाया और सभी सदस्यों को पौधे भेंट किये।
                                पूर्व अध्यक्ष पूजा बग्गा एवं पूर्व सचिव मेघा पोरवाल ने नवीन अध्यक्ष श्वेता पोरवाल और नवीन सचिव पीनल जैन को पिन अप किया। इस कार्यक्रम में सारिका पोरवाल और शिखा गोयल का विशेष सहयोग रहा। इस मौके पर क्लब की पूर्व अध्यक्ष अनुभा उकावत, रीना पोरवाल, प्रज्ञा दोशी, क्लब कोषाध्यक्ष उर्वशी बेलानी, आई एस ओ सोनम मेहता, एडिटर नेहा संचेती, बी.ओ.डी सदस्य राखी परवाल, बबली सिंहल आरती पारिख, दिव्या जैन, प्रीति रत्नावत, अमृता जेठरा, क्लब सदस्य सुरक्षा चौधरी, डॉ. सदफ रहमान, दीप्ति जैन, अमिता उकावत, श्वेता पांडे, नीता रिछावरा, निक्की नागर, मीना पोरवाल, शिखा मंत्री, शालू दोशी सहित अनेक सदस्य मौजूद थी। कार्यक्रम का संचालन शोभिता पोरवाल ने किया व आभार क्लब उपाध्यक्ष मेघा पोरवाल ने माना।