दशपुर बीसा पोरवाल सोश्यल ग्रुप ने रक्तदान शिविर आयोजित किया

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर २८ अगस्त ;अभी तक;  दशपुर बीसा पोरवाल सोश्यल ग्रुप के तत्वावधान में और जिला चिकित्सालय के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे 18 यूनिट रक्त प्राप्त हुआ ।
                               प्रारंभ में बीसा पोरवाल समाज की कुलदेवी माँ अम्बिका देवी के चित्र पर पुष्पमाला व दीप प्रज्जवलन जैन सोश्यल ग्रुप मेन संरक्षक एवं भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विजय सुराणा व जैन सोश्यल ग्रुप के झोन कोऑर्डिनेटर व भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक कपिल भंडारी, आदिनाथ पोरवाल जैन श्वेतांबर मंदिर एवं धार्मिक संस्थान ट्रस्ट के अध्यक्ष निर्मल मच्छीरक्षक,ग्रुप संयोजक प्रदीप पोरवाल, निवृतमान अध्यक्ष पवन जैन एच.एम, ग्रुप अध्यक्ष संदीप गुप्ता ने किया गया।
                             स्वागत उद्बोधन ग्रुप अध्यक्ष संदीप गुप्ता द्वारा दिया गया, मुख्य अतिथि श्री सुराणा ने कहा कि मनुष्य को रक्तदान कर औरों का जीवन बचाने में सहयोग करना चाहिए ,यही मानव मात्र की सच्ची सेवा है,श्री भंडारी ने कहा कि रक्तदान करने से हम किसी का जीवन बचा सकते है तो हमे सभी जन को रक्तदान के लिए प्रेरित करना चाहिए ,श्री मच्छीरक्षक ने ग्रुप के द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की।  ग्रुप के द्वारा 18 यूनिट रक्त रक्त दाताओं से प्राप्त हुआ ,सोशल ग्रुप द्वारा रक्त दाताओं का बहुमान किया गया और जिला चिकित्सालय के द्वारा रक्तदान करने वाले को प्रमाणपत्र प्रदान किया गया ।
                                 इस अवसर पधारे हुए अतिथियों का स्वागत किया गया। इस दौरान सोश्यल ग्रुप के पदाधिकारीगण उपाध्यक्ष रितेश भगत,संचालक मण्डल सदस्य संजय जैन जबराशाह,दिनेश जैन गरोठ वाला,मनीष पोरवाल (केसी),राहुल पोरवाल(प्रगति साड़ी), मनीष रीछावरा,नरेंद्र जैन अन्ना,संजय जैन विक्रम,महेश पोरवाल(पोरवाल ऑटो पार्ट्स), शुभम पोरवाल नंदावता वाला,विकास कोठारी,रितेश पोरवाल,प्रदीप जैन बादशाह, (टीवीएस), शोभित पोरवाल,अंशुल जैन हवेलीवाला,सोश्यल ग्रुप सदस्य ललित जैन वरमंडल वाला,पिंकेश जरख,नितिन रीछावरा,अजय जैन(कलेक्ट्रेट), रवि जैन हवेलीवाला,नितेश पोरवाल(कमल डिस्पोजल),विशाल जैन अफजलपुर वाला,संयम जैन,आशीष जैन हवेलीवाला,श्रेणिक उकावत,सन्नी जैन,पराग जैन,पंकज जैन भावगढ़ वाला,एवं सोश्यल ग्रुप की महिला सदस्य शिल्पा गुप्ता,कुसुम पोरवाल,दीप्ति जैन,दीपा पोरवाल,सलोनी पोरवाल,उपस्थित रही। जिला चिकित्सालय से आयी हुई टीम का ग्रुप के द्वारा बहुमान किया गया ।कार्यक्रम का संचालन निवृतमान सचिव पियूष जैन पानवाला ने किया एवं आभार सचिव मनीष जैन रतलाम वाला ने माना।