धान खरीदी केंद्र शाहनगर मंडी में अव्यवस्थाओं का माहौल दौ सौ किसान धान तोलाई से हुए बंचित

दीपक शर्मा

पन्ना २० जनवरी ;अभी तक; जिले मे धान खरीदी केंद्रो मे भारी अव्यवस्था का माहोल देखने को मिला। जिसका मुख्य कारण जिला प्रशासन को जिम्मेवार अधिकारीयो तथा विभागो के प्रभारीयो द्वारा केन्द्रो पर पंहुचकर निरीक्षण नही किया गया। खरीदी केन्द्र प्रभारियो को खुलेआम मनमानी करने की छूट दी गई। जिसके चलते खरीदी केन्द्र प्रभारियों ने किसानो को जमकर लूटा। जहां एक ओर किसानो से ही तोलाई केन्द्रो मे बोरी के हिसाब से राशि वसूली गई।

वहीं दूसरी ओर निर्धारित मात्रा से अधिक धान भी ली गई। दलालो द्वारा गरीब किसानो की धान को हप्तो बाद तोलाई की गई तथा जिनके द्वारा पैसा दिया गया, उनकी धान आंगे खरीदी गई तथा व्याप्क स्तर पर व्यापारीयो की धान भी खरीदी गई। अमानक धान को भी पास करते हुए खरीदा गया है। इसी प्रकार का मामला धान खरीदी केन्द्र शाहनगर तहसील मुख्यालय मंडी प्रांगण मे देखने को मिला। जहां पर खरीदी केन्द्र प्रभारी बृजेश चौबे द्वारा भारी आरजक्ता मचा रखी थी। खरीदी के अतिंम दिन सैकडो किसान अपनी तोलाई के लिए परेशान देखे गये। अनेक किसान दस दिन से धान तोलाई कराने के लिए केन्द्र मे अपनी धान लेकर उपस्थित रहे। उनकी धान इस लिए नही तोलाई की गई, कि उनके द्वारा खरीदी केन्द्र प्रभारीयो को आठ से दस रूपये तोलाई का कमीशन नही दिया गया। जबकी व्यापारीयो एवं दलालो की धान सबसे अधिक खरीदी की गई। अतिंम दिन दौ सौ से अधिक किसान अपनी धान बेचने से बंचित रह गयें।

इस संबंध मे उपस्थित किसानो द्वारा बताया गया कि हम लोगो को लगातार केन्द्र प्रभारी द्वारा कही बारदाना के नाम पर कही सर्वर के नाम पर केन्द्र प्रभारी द्वारा परेशान किया गया। ज्ञात हो कि उक्त केन्द्र प्रभारी को शासन प्रशासन के अधिकारीयो का भी कोई डर नही रहा। इसी लिए इतनी भर्रे शाही नजर आई। गत 19 जनवरी को मीडिया की टीम द्वारा तहसीलदार तथा जिला कलेक्टर को मामले से अवगत कराया गया तो तहसीलदार ने मौके पर पंहुचकर किसानो की धान तोलाई कराने के लिए निर्देशित किया। लेकिन समय निकल जाने के चलते किसानो के धान की तोलाई नही की गई। कचोरी ग्राम के निवासी किसान गोरेलाल ने बताया कि विगत 10 जनवरी से धान रखे हुए है लेकिन पल्लेदारो द्वारा तोलाई नही की जा रही है तथा आठ रूपये बोरी तोलाई का मांगा जा रहा है। जिसके लिए केन्द्र प्रभारी बृजेश दुबे तोलाई के लिए बोलते है उसी की तोलाई पल्लेदार करते है।

फिलहाल तहसीलदार श्रीमती कोमल सिंह ने किसानो को आस्वासन दिया है कि कोई भी किसान जिसकी धान पहले से रखी है तोलाई कराई जायेगी। लेकिन देखना है आंगे क्या होता है, यह भविष्य के गर्त मे है। इस गौरख धंधा मे खाद्य विभाग, नागरिक आपुर्ती विभाग, सिविल सप्लाई, सहकारिता, राजस्व सहित अन्य विभागो का दायित्व रहता है लेकिन उसके बावजूद व्याप्क स्तर पर फर्जीवाडा तथा किसानो के साथ खरीदी केन्द्र प्रभारीयो द्वारा लूट की जाती है। स्थानीय किसानो ने केन्द्र प्रभारी बृजेश दुबे के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। आंगे देखना है कि खरीदी केन्द्र प्रभारी पर क्या कार्यवाही की जाती है।

इनका कहना हैः-

मुझे जानकारी प्राप्त हुई थी कि मंडी मे किसानो की धान तोलाई नही की जा रही है मौके पर निरीक्षण किया गया तथा निर्देश दिये गये सभी किसानो की धान तोलाई की जाये, जिन किसानो से तोलाई के नाम पर पैसा लिये गये उनसे आवेदन लेकर कार्यवाही की जायेगी।
कोमल सिंह तहसीलदार शाहनगर जिला पन्ना