नालछा को ध्वजा, प्रतिदिन निकलेगी ध्वजा यात्रा, आयोजन हेतु समिति का गठन, अनिल सुराह अध्यक्ष बनाये गये

महावीर अग्रवाल 
 
मन्दसौर १२ अक्टूबर ;अभी तक;  नालछा माता माता चरण सेवक समिति द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी मां नाहरसिंह (नालछा) रानी को नवरात्रि में प्रतिदिन ध्वजा अर्पित की जाएगी। नौ दिनों तक प्रतिदिन श्री बड़े बालाजी मंदिर पुराना बस स्टैंड से प्रातः 5.30 बजे मां नालछा मंदिर तक वाहनों के माध्यम से ध्वजा यात्रा निकाली जाएगी तथा नालछा माता रानी को ध्वजा अर्पित की जाएगी। इस धार्मिक आयोजन हेतु एक समिति का गठन किया गया जिसमे समाजसेवी अनिल सुराह को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया।
                                        कार्यकारणी में संरक्षक विनोद रूनवाल, अध्यक्ष अनिल सुराह, उपाध्यक्ष ईश्वरसिंह चुंडावत, रामगोपाल शर्मा, सचिव शिवशंकर सोलंकी, सहसचिव कपिल सोलंकी, कोषाध्यक्ष महेंद्रसिंह सिसोदिया, सदस्यगण प्रदीप मालवीय, विशाल द्विवेदी, ओमप्रकाश सावलिया, यश साल्वी, विक्की जैन, भरत साहू, सुरेश टांक, मंगलसिंह राठौड़,गोपाल राठौड़, कमल कंडारे, बबलू देवड़ा, कुलदीप दुबे, रवि ग्वाला आदि बनाए गए।