ऑल इंडिया फुटबॉल संघ और मध्य प्रदेश फुटबॉल संघ की बैठक संपन्न

महावीर अग्रवाल

मंदसौर १९ फरवरी ;अभी तक; मध्यप्रदेश में फुटबॉल खेल को बढ़ावा देने और उसको अधिक से अधिक लोगों में लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य से जबलपुर में ऑल इंडिया फुटबॉल संघ और मध्य प्रदेश फुटबॉल संघ और मध्य प्रदेश के सभी जिला फुटबॉल संघों के पदाधिकारियों के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि ऑल इंडिया फुटबॉल संघ के अध्यक्ष श्री कल्याण जी चौबे थे।
                                          बैठक में मध्य प्रदेश में आगामी सत्र में फुटबॉल को बढ़ावा देने और और संघ में अधिक से अधिक नए खिलाड़ियों को जोड़ने के लिए सुझाव प्रस्तुत किए गए। इस बैठक में मध्य प्रदेश के सभी जिला फुटबॉल संघों के पदाधिकारी भी शामिल हुए थे। मंदसौर की तरफ से जिला फुटबॉल संघ के संयोजक श्री विपिन शर्मा ने इस बैठक में भाग लिया। मुख्य अतिथि श्री चौबे ने सभी लोगों को संबोधित करते हुए कहा की फुटबॉल को लोकप्रिय और अधिक से अधिक खिलाड़ियों को जोड़ने के लिए काफी मेहनत की जरूरत होगी और यह भी कहा कि आप सबको शहरी क्षेत्रों से बाहर निकल कर ग्रामीण क्षेत्रों में भी फुटबॉल स्पर्धाएं आयोजित करनी होगी जिससे वहां के होनहार खिलाड़ी भी बाहर निकल अपनी प्रतिभा को निखार सकें।
                                            बैठक में प्रमुख पदाधिकारियों में श्री दिग्विजय सिंह (अध्यक्ष, म. प्र. ओलंपिक संघ), श्री आलोक चंसोरिया (कार्यकारी अध्यक्ष, म. प्र. फु. सं.), श्री वी.पी उषारिया (उपाध्यक्ष,म. प्र. फु. सं.), श्री अमित रंजन देब (सचिव म. प्र. फु. सं.), श्री कर्नल गौतम कार( पूर्व फीफा रेफरी), श्री एस. एच. ए. नकवी (पूर्व समिति सदस्य ए. आई. एफ.ए) तथा मध्य प्रदेश के सभी जिलों के सचिव और अध्यक्ष उपस्थित थे।