रतलाम पुलिस ने दो व्यक्तियो को गांजा ले जाते मोटर साइकिल सहित पकड़ा  

अरुण त्रिपाठी
रतलाम ,22 जुलाई ;अभी तक;   पुलिस अधीक्षक सिध्दार्थ बहुगूणा द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरूध्द चलाए गए अभियान में रतलाम की औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने 1 ‍किलो 100 ग्राम मादक पदार्थ गांजा ले जा रहे दो लोगो को गिरफ्तार किया | उनसे.मो.सा. क्र. MP43 ZB 5175 भी जब्त की गई है |
                               थाना प्रभारी राजेन्द्र वर्मा ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर दो व्यक्तियो को मोटर साइकिल सहित पकड़कर पूछताछ की, तो मोटरसायकल चालक ने अपना नाम सूरज खराड़ी पिता भीमा खराड़ी उम्र 25 साल निवासी गराड़ थाना सरवन तथा पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम  लोकेन्द्र सिंह उर्फ अज्जू पिता नरेन्द्र सिंह राठौड उम्र 51 साल निवासी काटजू नगर रतलाम बताया|  दोनों के बीच में सीट पर एक सफेद प्लास्टिक का थैला में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा था, जिसका वजन 01 किलो 100 ग्राम पाया गया | मादक पदार्थ गांजा के साथ मो.सा. जब्त कर आरोपी सूरज खराडी व लोकेन्द्रसिंह उर्फ अज्जू को गिरफ्तार कर थाने लाया गया| दोनों के खिलाफ अप.क्र.489/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया है।