फैक्ट्री में जहरीली गैस रिसाव के कारण 5 मजदूरों की मौत

देवेश शर्मा
मुरैना  30 अगस्त ;अभी तक;  मुरैना जिले के सीतापुर इंड्रिस्ट्रीज एरिया स्थित साक्षी फूड प्रोडक्ट नामक फैक्ट्री में आज सुबह अचानक जहरीली गैस रिसाव से उसमें  कार्यरत पांच मजदूरों की दम घुटने से मृत्यु हो गई। साक्षी फैक्ट्री में चैरी व शुगर फ्री केमिकल का निर्माण करती है।आज सुबह11 बजे यह हादसा हुआ। फैक्ट्री मालिक मुरैना निवासी विपिन गोयल हैं।
                                मृतक मजदूरों के नाम 1, रामावतार गुर्जर,35, रामनरेश गुर्जरा 40,वीरसिंह गुर्जर 30 निवासी टिकटोली,मुरैना ये तीनों सगे भाई हैं।गणेश सिंह गुर्जर 40, गिर्राज गुर्जर,28निवासी घुरैया बसई हैं।
                        जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ गजेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि ये मजदूर  फैक्ट्री में कम कर रह थे यह पांचो मजदूर जहरीली गैस रिसाव के कारण इन पांच मजदूरों ने की  मौत हुई है। उन्होने बताया कि अस्पताल में मजदूर वेहोशी हालत में लाए गए थे। ईलाज के कुछ ही समय बाद इन्हें मृत घोषित किया गया है।
                             एसडी एम मुरैना भूपेन्द्र सिंह कुशवाह ने बताया कि मृतक मजदूर फैक्ट्री में चैरी व शुगर फ्री कैमिकल बनाने के टैंक में नसेनी से नीचे उतरि ही रहे थे कि टैंक से गैस रिसना शुरु हो गया।देखते देखते पहिले तीन मजदूर बेहोश होकर गिर पड़े, फिर उन्हे बचाने घुसे दो अन्य मजदूर भी बेहोश हो गए। उन्होनें बताया कि उन्हें बेहोशी हालात में टैंक से बाहर निकला था फिर उन्हे एम्बुलेंस बुलाकर जिला अस्पताल भेज दिया गया था, जहां डाक्टरों ने कुछ ईलाज उपरांत मृत घोषित कर दिया।सभी पांच मजदूरों का पीएम कराया जा रहा है।