प्रदेश

डॉक्टर दंपत्ति को गोली मारने वाले आरोपी सोनू मालवी की नागपुर में इलाज के दौरान हुई मौत

महेश चांडक
छिंदवाड़ा ९ अक्टूबर ;अभी तक;  अमरवाड़ा टी आई राजेंद्र धुर्वे ने बताया की अमरवाड़ा मैं  30 सितंबर को दिन दहाड़े क्लीनिक मैं घुसकर अज्ञात कारणों के चलते आरोपी प्रिंस उर्फ सोनू पिता राजेंद्र मालवी उम्र 25 ने दिन दहाड़े क्लीनिक मैं घुसकर महेश डेहरिया उम्र 55 एवम उनकी पत्नी वंदना डहरिया उम्र 50 को गोली मार दी थी जिन्हें तत्काल जिला हॉस्पिटल मैं भर्ती कराया गया था जहा तत्काल दंपति की मौत हो गई थी
                          वही आरोपी सोनू मालवी को गंभीर हालत में नागपुर रेफर किया गया था जहा आरोपी का नागपुर में 8 दिन इलाज चलने के बाद दिनांक 7 अक्टूबर दिन शनिवार की शाम को मौत हो गई है
                          ज्ञात हो की आरोपी ने पहले दंपत्ति को मारकर स्वयं को भी गोली मार ली थी

Related Articles

Back to top button