महाविद्यालय की प्रगति  में शिक्षक एवं छात्र की परस्पर सहभागिता जरूरी-डॉ इंदर सिंह तोमर

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर १५ फरवरी ;अभी तक;  राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अरविंद कुमार शुक्ला के निर्देशन में अधिष्ठाता कृषि संकाय डॉ मृदुला बिलोर्रे के मार्गदर्शन एवं डॉ इंदर सिंह तोमर डीन उद्यानिकी महाविद्यालय के नेतृत्व में उद्यानिकी महाविद्यालय में हुआ अभिनंदन कार्यक्रम का सफल आयोजन संपन्न हुआ।
                                          समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीन उद्यानिकी महाविद्यालय  डॉ इंदर सिंह तोमर ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा की किसी भी शैक्षणिक संस्था के  विकास में शिक्षक का महत्वपूर्ण योगदान शिक्षा के साथ अन्य योग्यताओं को परखना और उन को पहचान कर छात्रों के मध्य विकास करना उनकी जिम्मेदारी है , डॉ तोमर ने बताया कि छात्र मोबाइल के अधिक उपयोग से बचें,तकनीकी का सही उपयोग करे।
                            इस अवसर पर नई आबादी थाने के उपनिरीक्षक श्री महेंद्र यादव भी उपस्थित थे श्री यादव ने रैगिंग अपराध के विषय मैं विस्तृत जानकारी प्रदान की साथ ही साइबर क्राइम की जानकारी भी छात्रों से साझा की।इस कार्यक्रम में सभी प्राध्यापकों ने अपना व्यक्तिगत परिचय छात्रों को कराया एवं छात्रों ने अपना परिचय आपस मैं कराया। साथ ही छात्रों को महाविद्यालय की रीति-नीति एवं क्रियाकलापों से अवगत कराया गया ।
                               मीडिया प्रभारी डॉ. अंकित पाण्डेय ने बताया कि इस दौरान योगाभ्यास, प्राणायाम, विश्वविद्यालय के विषय में जानकारी, रचनात्मक गतिविधियां, खेलकूद, अकादमिक नियम, रैगिंग के विरूद्ध नियमावली, छात्रों को रोजगार, उन्मुखी प्रक्रिया, एन.एस.एस., एन.सी.सी. गतिविधियां, व्यक्तिगत विकास, कौशल विकास, परिचयात्मक गतिविधि इन सभी बिंदुओं पर विस्तार से छात्रों के प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए गए।
इस तारतम्य में विषय विशेषज्ञ डॉ. प्रेरणा मित्रा, डॉ. सुदीप दास, डॉ. प्रमोद सेठिया आदि ने उपस्थित होकर छात्रों से परिचर्चा की। साथ ही महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक नियमित रूप से अलग-अलग सत्रों संबोधन दिया गया।