श्री जैन दिवाकर महिला मण्डल नईआबादी की अध्यक्ष पद पर श्रीमती वीणा नाहटा मनोनीत

महावीर अग्रवाल

मन्दसौर १२ जुलाई ;अभी तक;  श्री जैन दिवाकर महिला मण्डल नईआबादी की महत्वपूर्ण बैठक शास्त्री कॉलोनी स्थित जैन दिवाकर स्वाध्याय भवन में आयोजित हुई। बैठक में श्री जैन दिवाकर महिला मण्डल की सदस्याओं ने बड़ी संख्या में भागीदारी की। बैठक में सर्वानुमति से वर्ष 2023-24 के लिये नवीन पदाधिकारियों का चयन किया गया।

                               बैठक में अध्यक्ष पद पर श्रीमती वीणा नाहटा को चुना गया। बैठक में संरक्षक पद पर श्रीमती प्रेमलता तलेरा, सचिव श्रीमती साधना जैन, कोषाध्यक्ष श्रमती शैला कुदार व प्रवक्ता श्रीमती अरूणा नाहटा को भी चयनित किया गया। बैठक में श्रीमती कांता कुदार, श्रीमती पुष्पा चेलावत, श्रीमती साधना  पोरवाल, श्रीमती कल्पना तारापुना, श्रीमती शिल्पा जैन, श्रीमती मीनल कुदार, श्रीमती सपना कुदार, श्रीमती संगीता जैन,श्रीमती साधना चेलावत, श्रीमती विनिता कीमती, श्रीमती सुषमा दुग्गड़, श्रीमती साधना उकावत, श्रीमती सपना नाहर, श्रीमती महक जैन, श्रीमती बीना जैन भी उपस्थित थे। यह जानकारी महिला मण्डल की प्रवक्ता श्रीमती अरूणा मनोहर नाहटा ने दी।