प्रदेश

नर्सिंगपुरा दिगंबर जैन सोशल ग्रुप का नव पद ग्रहण समारोह हुआ आयोजित

महावीर अग्रवाल 

मंदसौर २० फरवरी ;अभी तक;   हम जैन समाज से आते हैं, हमारे समाज में जन्म से ही बच्चों को एक बात सिखाई जाती है कि हमें हमेशा प्राणी मात्र की सेवा व मदद के लिए तत्पर रहना चाहिए। यह संस्कार बच्चों में परिवार से ही आते हैं, और संस्कारों की पाठशाला परिवार ही होता है।

यह बात नर्सिंगपुरा दिगंबर जैन सोशल ग्रुप के लायन्स क्लब हॉल में आयोजित नव पद ग्रहण समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए भाजपा कार्यकरणी सदस्य अनिल कियावत ने कही।आपने आगे कहा कि इस प्रकार के पारिवारिक ग्रुप का संचालन होना अच्छी बात है , ऐसे सामाजिक पारिवारिक ग्रुपो में बच्चे भी परिवार के साथ होते है, होने वाले सामाजिक आयोजन से बच्चो में अच्छे संस्कार आते है।

                             आयोजन में  विशिष्टअतिथि के रूप में डॉ प्रियांशी जैन ब्लाक मेडिकल ऑफिसर ग्राम धुँधड़का ने बोलते हुए कहा कि आज प्रत्येक उम्र के व्यक्ति को हार्ट अटैक आ रहे है,इसके पीछे का मुख्य कारण अनियमित दिनचर्या साथ ही शारीरिक श्रम नही होना। प्रत्येक व्यक्ति को योग एवम व्यायाम अवश्य करना चाहिए।  समारोह की अध्यक्षता मानमल जैन पूर्व एडीजी विजिलेंस के द्वारा की गई ।
                                    ग्रुप संस्थापक अध्यक्ष अशोक जैन चयन, संरक्षक महेंद्र जैन मऊ खेड़ी, सुरेश जैन तेल वाला, संयोजक प्रदीप जैन नन्दावता, उमेश जैन भड़का, निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश जैन भड़का,  निवर्तमान सचिव महेश जैन फ्रेंड्स , नवीन अध्यक्ष राजेश जैन आदिनाथ, नवीन सचिव ऋषभ जैन सी ए, शपथकर्ता संजय जैन प्राचार्य नव जागृति स्कूल भी मंचासीन थे।  अतिथियो का स्वागत उपाध्यक्ष श्याम जैन बनी, सहसचिव आयुष जैन नन्दावता, कोषाध्यक्ष संजय जैन मैचिंग, संगठन मंत्री निलेश जैन , महिपाल जैन दलौदा,  प्रवक्ता जितेश जैन, संचालक मंडल मुकेश जैन,राजेश जैन,सचिन जैन,आशीष जैन,जयेश जैन, अंतिम जैन,  दिलीप जैन, मनीष जैन, रमेश जैन, दिलीप जैन भोलिया,  सौरभ जैन , प्रीतेश जैन , अरुण जैन , अनिल जैन, डॉक्टर मनीष जैन , पीयूष जैन, अश्विन जैन  ,श्रीमती साधना जैन,श्रीमती नगीना जैन, श्रीमती राज श्री जैन ,श्रीमती वंदना जैन,श्रीमती मोनिका जैन ने किया। स्वागत के पश्चात  मंगलाचरण जयंती जैन एवं स्वागत गीत श्रीमती रीना जैन ने गया। समारोह में संस्थापक अध्यक्ष अशोक जैन, संयोजक उमेश जैन ने भी अपने विचार रखे। निर्वतमान अध्यक्ष सुरेश जैन ने वर्ष भर प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वालो का आभार मानते हुए अपने विचार रखे।निर्वतमान सचिव महेश जैन ने वर्ष 2023 में ग्रुप द्वारा किए गए सामाजिक,सांस्कृतिक , धार्मिक आयोजन के बारे में बताया। उद्बोधन पश्चात शपथकर्ता प्राचार्य संजय जैन ने नवीन अध्यक्ष राजेश जैन,सचिव ऋषभ जैन सहित ग्रुप के सभी नवीन पदाधिकारियों सदस्यों को शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती भारती जैन ने किया। आभार सचिव ऋषभ जैन ने माना। उक्त जानकारी ग्रुप प्रवक्ता जितेश जैन पत्रकार ने दी।

Related Articles

Back to top button