संगिनी जैन सोश्यल ग्रुप मेन मंदसौर का पदग्रहण समारोह सम्पन्न

 

मन्दसौर। संगिनी जैन सोश्यल ग्रुप मेन मंदसौर का पदग्रहण समारोह मनवार गार्डन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं शपथ अधिकारी के रूप में जेएसजी ग्रुप म.प्र. रीजन अध्यक्ष श्री प्रितेश गादिया, विशिष्ट अतिथि म.प्र. रिजन सचिव श्री मुकेश धोका, सहसचिव श्री कमलेश कटारिया, विशेष अतिथि जेएसजी ग्रुप म.प्र. रीजन संगिन कोऑर्डिनेटर श्रीमती रमिला सकलेचा, ग्रुप म.प्र. रीजन गुरूकुल चेयरमैन श्री प्रेमेन्द्र चौरड़िया उपस्थित थे।
                              कार्यक्रम के प्रारंभ में भगवान महावीर स्वामी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन किया। तत्पश्चात् संगिनी पदाधिकारियों एवं संचालक मण्डल सदस्यों ने मंगलाचरण एवं स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया। संगिनी नवीन अध्यक्ष महिमा पोरवाल ने स्वागत उद्बोधन देते हुए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। निवृत्तमान अध्यक्ष विनिता सिंघवी ने अपने कार्यकाल के बारे में विस्तार से बताया।
                        मुख्य अतिथि श्री गादिया ने संबोधित करते हुए कहा कि नारी शक्ति से ही समाज चल रहा है। अगर नारी नहीं हो तो समाज में उत्पत्ति संभव नहीं है। जेएसजी मेन संगिनी का गठन सन् 2015 में श्री यशपाल बाफना के कार्यकाल में हुआ है उस समय बोया हुआ पौधा अब वृक्ष का रूप धारण कर चुका है। आप सभी इसको सिंचित करते हुए इसकी जड़ों को पोषित करते रहे। श्री धोका ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही है ऐसे में सामाजिक कार्यों एवं सेवा प्रकल्पों में भी महिलाएं बढ़चढकर अपनी भागीदारी कर रही है। श्री कटारिया ने हा कि मंदसौर में संगिनी से बड़ी संख्या में महिलाएं जुड़ी होकर सक्रिय है जो प्रशंसनीय है। म.प्र. रीजन गुरूकुल चेयरमैन श्री चौरड़िया ने कहा कि आगामी 16 जुलाई को मंदसौर में जेएसजी म.प्र. रीजन की कार्यशाला का आयोजन होने जा रहा है। जिसमें सभी जेएसजी सदस्यों को कार्यशाला में उपस्थित रहने हेतु आमंत्रित किया। इस अवसर पर संगिनी कॉर्डिनेटर श्रीमती सकलेचा, संगिनी संस्थापक अध्यक्ष श्रीमती अनिता बाफना ने भी संबोधित किया।
नवीन पदाधिकारियों ने किया पदभार ग्रहण-
                          मंचासीन अतिथियों ने नवीन पदाधिकारी अध्यक्ष महिमा पोरवाल, सचिव सारिता दोसी, संरक्षक मीना पारख, संस्थापक अध्यक्ष अनिता बाफना, संयोजक अंजू मेहता, उपाध्यक्ष रक्षा कियावत, कोषाध्यक्ष दीपा पोरवाल, सहसचिव निशा सुराणा, प्रवक्ता शिखा दुग्गड़, संचालक मण्डल सदस्य निलीमा सकलेचा, आरती पोरवाल, प्रज्ञा दोशी, शिल्पा दुग्गड़, सुनीता मोगरा, नीमा जैन, टिना हिंगड़, श्वेता अग्रवाल, स्वाती गोदावत, अजू रिछावरा, निधी पोरवाल, रजनी पंचोली, सोहिता नाहर को शपथ ग्रहण कराई।
इस अवसर पर संगिनी पूर्व अध्यक्ष प्रीति जैन, मीना गोदावत, पूर्व सचिव मीता पचौरी, जैएसजी मेन पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व जोन कॉर्डिनेटर दिनेश जैन सीए, यशपाल बाफना, पूर्व अध्यक्ष विशाल गोदावत, उज्जवल मेहता, जेएसजी पूर्व सचिव राजेश सिंघवी, संजय दोशी, जेएसजी प्रवक्ता अर्पित दोशी, नितेश पोरवाल, अनुप पोरवाल, विशाल हिंगड़, राकेश दुग्गड़, आशीष अग्रवाल, जितेन्द्र जैन, अमित पंचोली, सिद्धार्थ सहित जेएसजी एवं संगिनी के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे। संचालन हेमा हिंगड़ एवं शशि मारू ने किया एवं आभार संगिनी सचिव सारिका दोशी ने माना।