जैएसजी मेन मंदसौर द्वारा राष्ट्र प्रेम की एक पहल

महावीर अग्रवाल
मन्दसौर २४ अगस्त ;अभी तक;  जैन सोशल ग्रुप मेन मंदसौर राष्ट्र के प्रति अपने ‘कर्तव्य‘ का निर्वाह करते हुए 23 अगस्त की शाम 5 बजे चांद पर चंद्रयान 3 की लैंडिंग का सीधा प्रसारण गांधी चौराहा मंदसौर पर बड़ी स्क्रीन लगा कर किया गया।
                                जैन सोशल ग्रुप मेन मंदसौर अध्यक्ष संजय जैन श्वेता ने बताया की राष्ट्र के वैज्ञानिकों द्वारा विश्व में भारत का नाम गौरवान्वित करने के अवसर पर हम सब साक्षी बने यह हमारे लिए गर्व एवं गौरव बात है जैन सोशल ग्रुप मेन मंदसौर परिवार द्वारा राष्ट्र गौरव का यह कार्यक्रम आयोजित करने का अवसर जैन सोशल ग्रुप मेंन मंदसौर के नेतृत्व में किया गया।
                                लाइव प्रसारण कार्यक्रम में क्षेत्रीय सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, नगर पालिका अध्यक्ष रामदेवी गुर्जर, हुडको के डायरेक्टर बंसीलाल गुर्जर, पूर्व मंत्री कैलाश  चावला, नगर पालिका उपाध्यक्ष नम्रता चावला, रेडक्रॉस चेयरमेन प्रीतेश चावला, जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन जैन, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सोमिल नाहटा सहित कई पार्षद एवं नगर के गण मन नागरिक, जैन सोशल ग्रुप के कई पूर्व अध्यक्ष, पदाधिकारी सदस्य व नगर की राष्ट्र प्रेमी जनता उपस्थित रही। इस अवसर पर ढोल नगाड़े बजाकर नाच गाकर  आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया गया अंत में मिठाई नगर पालिका अध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर द्वारा सभी जनों को वितरित की गई। आभार नगर पालिका अध्यक्ष रमादेवी गुर्जर द्वारा व्यक्त किया गया।