जैएसजी मेन के समारोह में अपने पुत्र व बहू के वात्सल्य को पाकर भावुक हुए माता-पिता

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर २७ फरवरी ;अभी तक;  जैन सोश्यल ग्रुप मेन मंदसौर द्वारा माता-पिता वंदना समारोह का आयोजन स्थानीय कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। जहां एक ही मंच पर करीब 100 सदस्यों ने अपने माता-पिता के चरण वंदन किये व पूर्ण विधि विधान से पूजा अर्चना कर स्वयं को धन्य किया। माता-पिता अपने पुत्र-बहू के इस वात्सल्य को पाकर भावुक हुए।
                                       इस समारोह में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद श्री बंशीलाल गुर्जर, लोकसभा सांसद श्री सुधीर गुप्ता, आरएसएस के विभाग प्रचारक श्री अरूण जैन, विधायक श्री विपिन जैन, पूर्व विधायक श्री यशपालसिंह सिसौदिया रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जैएसजीआईएफ के पूर्व अध्यक्ष श्री अजीत ललवानी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में जैएसजीआईएफ के उपाध्यक्ष श्री अतुल झामड़, म.प्र. रीजन के अध्यक्ष श्री प्रितेश गादिया, डायरेक्टर श्री एच.एल. मेहता, रीजन सचिव श्री मुकेश धोका उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर सकल जैन समाज के अध्यक्ष प्रदीप कीमती, संयोजक सुरेन्द्र लोढ़ा, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र सुराणा, ग्रुप संयोजक शांतिलाल भण्डारी, ग्रुप संरक्षक विजय सुराणा, झोन कार्डिनेटर कपिल भण्डारी, अध्यक्ष संजय जैन श्वेता, सचिव नरेन्द्र चौधरी भी मंचासीन रहे।
                                          कार्यक्रम में अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए जैन सोश्यल ग्रुप मेन मंदसौर के अध्यक्ष संजय जैन श्वेता ने कहा कि आपा धापी भरे जीवन में हम हमारे माता-पिता के प्रति कर्तव्य-परायण होते हुए भी आशातीत समादर-भाव प्रकट नहीं कर पाते है। इसी को देखते हुए जैन सोश्यल ग्रुप द्वारा यह माता-पिता वंदना समारोह आयोजित किया गया है। जिसे अच्छा प्रतिसाद मिला है। ग्रुप द्वारा स्वास्थ्य, शिक्षा, जीव दया,  एवं पर्यावरण सेवा में तो कार्य किये ही है लेकिन परिवारों व भारतीय संस्कारों को जोड़ने वाले इस कार्यक्रम को करने में आत्मीय सुख की अनुभूति हो रही है। माता-पिता का आदर सत्कार से क्षण देखकर हमार भावी पीढ़ी भी संस्कारित हो यह इस कार्यक्रम का उद्देश्य है। आज इस कर्तव्य मंच पर माता-पिता चरणा वंदना कार्यक्रम के माध्यम से ग्रुंप के सदस्यों ने अपने माता-पिता के प्रति आदर और समर्पण की भावना व्यक्त की है।
                                            इस अवसर पर संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद श्री गुर्जर ने कहा कि जैन सोश्यल ग्रुप मेन मंदसौर समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी रूप से निरंतर कार्य कर रहा है। माता-पिता का सम्मान जो हम आज कर रहे है वह एक दिन का न हो बल्कि हम ताउम्र उनकी सेवा व सम्मान करे। यदि माता-पिता को सम्मान मिलता रहेगा तो उन्हें भी जीवन जीने की उमंग बनी रहेगी। भारतीय संस्कृति व परम्परा के अनुरूप जैन सोश्यल ग्रुप मेन ने यह कार्यक्रम आयोजित कर मिसाल कायम की है। इसलिये लिये संजय जैन श्वेता व उनकी टीम बधाई की पात्र है।
                                              लोकसभा सांसद श्री गुप्ता ने कहा कि जैन समाज ने पारिवारिक प्रबंधन की दिशा में एक मिसाल कायम की है साथ ही जैन समाज ने अपने पारिवारिक, सामाजिक और धार्मिक संस्कारों को जीवित रखने में और उसकी अगली पीढ़ी को सपने में अग्रणी भूमिका का निर्वाह किया है। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक परिदृश्य में जैन समाज की भूमिका अतुलनीय है जिसने अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को संजोकर रखने में अपनी सकारात्मक भूमिका का निर्वाह हमेशा से किया है और आज भी कर रहा है। माता-पिता का सम्मान कर उनके प्रति आदर की भावना प्रदर्शित करने के इस कार्यक्रम से प्रेरणा समाज के अन्य वर्ग भी लेंगे ऐसी आशा है। जैन सोश्यल ग्रुप मेन द्वारा इस वर्ष अत्यधिक सेवा कार्य किये है जो सराहनीय हैं।
                                      आरएसएस के विभाग प्रचारक श्री जैन ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक भी भगवान महावीर के सिद्धांतों पर चलकर आगामी समय में बड़ा कार्य करने जा रही है। आपने ग्रुप के कार्यों की सराहना की।
                                   विधायक श्री जैन ने कहा कि जैन सोश्यल ग्रुप मेन मंदसौर द्वारा किये जा रहे सेवा प्रकल्पां की श्रृंखला अद्भूत है। इस संस्था द्वारा सेवा के हर क्षेत्र में कार्य कर अन्य संस्थाओं के लिये आदर्श प्रस्तुत किया है। सेवा कार्यों को संपादित करने में मैं ग्रुप को सहयोग देने के लिए सदैव तैयार रहूंगा।
                                   पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री सिसोदिया ने कहा कि जैन सोशल ग्रुप मेन मंदसौर द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम अपने आप में एक अभिनव कार्यक्रम है माता-पिता के बिना हमारे जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती वह ही हमारे जीवन को सजाते सवार थे और निखारते हैं मैं इस आयोजन के लिए पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।
                                  जेएसजीआईएफ के पूर्व अध्यक्ष श्री ललवानी ने कहा कि जैन सोश्यल ग्रुप की स्थापना धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों एवं मानव मात्र की सेवा के लिये की गई है। मंदसौर मेन गु्रप द्वारा अपने कर्तव्य वर्ष के तहत पूरे फेडरेशन में अतुलनीय कार्य किये है।
जेएसजीआईएफ के उपाध्यक्ष श्री झामड़ ने कहा कि कार्यक्रम की सराहना करते हुए आगे भी इसी तरह के कार्य करने हेतु ग्रुप अध्यक्ष संजय जैन श्वेता व टीम को शुभकामनाएं दी।
जेएसजीआईएफ म.प्र. रीजन के अध्यक्ष श्री गादिया ने कहा कि जैन सोश्यल ग्रुप मंदसौर म.प्र. रिजन ही नहीं अपितु जैन सोश्यल ग्रुप फेडरेशन में भी सबसे अच्छे कार्य करने वाला ग्रुप है। ग्रुप द्वारा माता-पिता वंदना कार्यक्रम आयोजित कर ऐतिहासिक कार्य किया है। जेएसजीआईएफ के डायरेक्टर श्री मेहता ने कहा कि किसी भी कार्य करने हेतु जज्बा आवश्यक है और यह जज्बा संजय जैन श्वेता में देखने को मिलता है। उनकी टीम ने सराहनीय कार्य किये है। सजैस अध्यक्ष प्रदीप कीमती ने कहा कि जैन सोश्यल ग्रुप मेन मंदसौर अन्य सामाजिक संस्थाओं, क्लबों से अधिक कार्य कर रही है। यह कार्य इस ग्रुप को सबसे अलग पहचान देते है। जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष श्री सुराणा ने कहा कि परिवार में संस्कारों का होना जरूरी है। सभी को अपने माता-पिता व बड़ों का सम्मान करना चाहिये।
इस तरह की माता-पिता की वंदना- नगर में पहली बार हुए इस तरह के बड़े व अनूठे आयोजन में सम्मिलित हुए माता-पिता का कुमकुम का तिलक व अक्षत लगाकर उनका स्वागत किया तथा दुपट्टा ओढ़ाकर उनका सम्मान किया। तत्पश्चात् बारी-बारी से सदस्यों ने अपने माता-पिता के चरणों को बाजोट पर रखकर दूध, जल, अक्षत, कुमकुम से पाद पक्षालन किया तथा आशीर्वाद प्राप्त किया। उसके बाद ग्रुप परिवार ने सभी माता-पिता का शाल व माला से सम्मान किया। इन भावुक क्षणों में माता-पिता व बच्चे अपनी आंखों में अश्रुओं को रोक नहीं पाये। इस दौरान भजन गायक देवेन्द्र पंवार लाला मस्ताना झालावाड़ व टीम ने भी माता-पिता के सुंदर भजनों की प्रस्तुति ने भाव विभोर किया।
प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत जैन सोश्यल ग्रुप मेन के पदाधिकारियों एवं संचालक मण्डल सदस्यों ने किया। अतिथियों को मोमेंटां ग्रुप के पूर्व अध्यक्षगणों ने भेंट किया। आरएसएस के विभाग प्रचारक श्री अरूण जैन का जैएसजी म.प्र. रिजन अध्यक्ष प्रितेश ग्रुप एवं फेडरेशन पदाधिकारियों द्वारा एवं ग्रुप अध्यक्ष संजय जैन श्वेता ने पिनअप कर स्वागत किया। इस अवसर पर नपाध्यक्ष रमादेवी गुर्जर, जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष ब्रजेश जोशी, समाजसेवी विजेन्द्र सेठी, पारसमल लोढ़ा, दिलीप रांका,  अनिल कियावत, रमेशचन्द्र डालर, सुरेन्द्र जैन योगगुरू,  डॉ. डी.के. जैन,  नरेन्द्र मेहता, सजैस पूर्व अध्यक्ष राजकुमार बाकलीवाल, मुकेश सिंघई, पूर्व नपाध्यक्ष राम कोटवानी, जिला पंचायत सदस्य विजय मेहता, डॉ. सोहन सुराणा, निर्मला सुराणा, दृष्टानंद नैनवानी, प्रकाश कल्याणी, राव विजयसिंह, गौरव अग्रवाल, निलेश जैन, सुनील जैन महाबली, राजेन्द्र खमेसरा, कन्हैयालाल सोनगरा, गजराज जैन, प्रवीण राठौर, जैन सोश्यल ग्रुप के समस्त पदाधिकारी, सदस्य व नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ग्रुप संयोजक संजय लोढ़ा व ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष दिनेश जैन सीए ने किया एवं आभार कार्यक्रम के सहयोगी ग्रुप संरक्षक विजय सुराणा ने माना।