आपका पहचान पत्र ही मुख्यमंत्री निवास में सीधे प्रवेश का एंट्री पास होगा ;कमलनाथ

महावीर अग्रवाल
मंदसौर/७ जून ;अभी तक; _”मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पिपलिया मंडी किसान सम्मेलन में शामिल होने के पूर्व 40 मिनट तक मंदसौर जिले के मंडलम एवं सेक्टर अध्यक्षों के साथ टीलाखेडा बालाजी परिसर में संवाद किया एवं इस दौरान उन्होंने उपस्थित मंडलम-सेक्टर अध्यक्षों से आत्मिय मुलाकात की।”
                        उपरोक्त जानकारी देते हुए संगठन मंत्री राजेश रघुवंशी नें बताया कि  कार्यक्रम स्थल पर  कमलनाथ जी नें महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर संवाद कार्यक्रम की शुरुआत की।
                             संवाद कार्यक्रम में मंदसौर, मल्हारगढ़, सुवासरा एवं गरोठ विधानसभा क्षेत्र के उपस्थित मंडलम एवं सेक्टर अध्यक्षों नें कमलनाथ जी के सामने विभिन्न विचार रखे एवं क्षेत्र की जानकारियों को साझा किया। कमलनाथ जी नें अपने गरिमामय उद्बोधन में कहा कि “मध्यप्रदेश में हमारी 15 महीने की सरकार नें प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ये दिया है कि आप जनता के बीच गर्व से सिर उठा कर जा सकते हैं।” मंडलम और सेक्टर अध्यक्षों के महत्व को प्रतिपादित करते हुए कमलनाथ जी नें कहा कि “मंच पर बैठने वाले नहीं बल्कि मंच के नीचे खडे आप जैसे कार्यकर्ता ही कांग्रेस को चुनाव जिताते हैं। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद आपके गले में टंगा हुआ आपका पहचान पत्र (आइडेंटी कार्ड) ही मुख्यमंत्री निवास में सीधे प्रवेश के लिए आपका एंट्री कार्ड होगा।”
                          संवाद कार्यक्रम में पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन, पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल (प्रभारी मंदसौर), मंदसौर प्रभारी अर्चना जयसवाल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन जैन उपस्थित थे। कार्यक्रम के व्यवस्था प्रभारी रामप्रसाद फरक्या,किशोर उनीयार, विष्णु फरक्या, बाबू मंसूरी, देवेंद्र योगी, राजकुमारसिंह, शक्तिदानसिंह, कमलेश जैन,अभिषेक पाटीदार,तरुण शर्मा, आरिफ बेग, शैलेन्द्र जोशी, ईश्वर भावसार, सुलेमान खान, सतीश पाटीदार, संजय नाहर, बाबू खां एवं साबिर नीलगर नें कार्यक्रम की सफलता में महती भूमिका निभाई।