मध्य प्रदेश कर्मचारी कांग्रेस के तत्वाधान में वन कर्मियों के हमला को लेकर आक्रोश रैली आज

दीपक शर्मा

पन्ना १६ ;अभी तक; जिले के वन कर्मचारियों पर लगातार माफियाओं द्वारा हमला किये जा रहें है। जिससे जिलें के वन कर्मचारीयों मे आक्रोश का माहोल व्याप्त है। उक्त मामलें को लेकर आज दिनांक 16 जून को मध्य प्रदेस कर्मचारी कांग्रेस के तत्वाधान मे पन्ना में विशाल मोटर साईकिल रैली तथा आक्रोश प्रदर्शन किया जाएगा।

रैली के संबंध में मघ्य प्रदेस वन कर्मचारी कांग्रेस संगठन के जिला अध्यक्ष एसपी राय ने बताया कि उक्त रैली डायमंड चौराहा से होते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय से होते हुए कलेक्टर कार्यालय पंहुचेगी तथा जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर शीघ्र फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और वन कर्मचारियों अधिकारियों पर दर्ज फर्जी मामले को समाप्त करने की मांग की जायेगी। यदि हमारी मांगो को नही माना गया तो अनिश्चित कालीन हडताल सहित कठोर निर्णय लिऐ जायेगें।