खेल, पर्यावरण, शिक्षा, स्वच्छता को लेकर कार्यशाला संपन्न

दीपक शर्मा

पन्ना २८ जून ;अभी तक; विकास संवाद पन्ना दस्तक परियोजना द्वारासंकल्प गार्डन पन्ना में दो दिवसीयजिला स्तरीय बाल समूह नेतृत्व कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमे दस्तक परियोजना कार्यक्षेत्र के 25 ग्रामो से 50 बाल समूह के साथियों की भागीदारी रही।

                              विकास संवाद समिति पन्ना के जिला समन्वयक रविकांत पाठक द्वारा पर्यावरण, जैवविविधता, शिक्षा, स्वक्छ्ता, साफ़ सफाई, हस्तकला, बाल विवाह, नेतृत्व एवं बाल अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई। कार्यशाला में खेल के माध्यम से बच्चो को शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, बालअपराध, बाल शोषण और हिंसा जैसे मुद्दो को लेकर संवाद किया गया।

इसके अलावा घर, परिवार एवं समाज में बच्चों को अपनी बात कहने या बोलने का स्थान दिया जाता है की नहीं इसपर बच्चों के साथ सामूहिक गतिविधियों का आयोजन कर स्थिति को समझने क प्रयास किया गया। कार्यशाला में जिला जन शिक्षा केन्द्र पन्ना से अरविन्द सिंह गौर उपस्थित रहें। जिनके द्वारा समूह के बच्चो से सीधा संवाद किया गया तथा विभिन्न जानकारीयां लेते हुए निराकरण के संबंध मे चर्चा की गई। विद्यालयों मे पानी, शोचालय, बिजली, मध्यान्ह भोजन पढाई पर चर्चा की, कार्यशाला के आयोजन एवं प्रबंधन में छत्रसाल पटेल, रामविशाल, बबली, वैशाली, कमलाकांत, समीर खान युवा साथी कामना सिंह, अरविन्द गौड़ की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही।