महिला स्वधार केन्द्र से छत कूदकर चार लड़कियां भागी

देवेश शर्मा
मुरैना 15 जुलाई  ;अभी तक; मुरैना के स्टेशन रोड थाना क्षेत्र के बड़ोखर स्थित स्वाधार केंद्र से कल रात 4 लड़कियां भाग गई। जो लड़कियां भागी है।भागी चारों लड़कियों में से तीन नाबालिक है और एक बालिग है। लड़कियां शनिवार  की दरमियानी रात भागी हैं।
उलेखनीय है कि मुरैना के बड़ोखर मुहल्ले  में शकुंतला स्वाधार केंद्र चलता है। पकड़ी गई यह लड़कियां घर से भागी हुई तथा अपराधों में लिप्त थी। यह लंबे समय से स्वाधार केंद्र में रह रही थी। शनिवार, रविवार की दरमियानी रात 2:30 बजे लड़कियां योजनाबद्ध तरीके से छत से कूदी और भाग गई। स्वाधार केंद्र की अधीक्षक कीर्ति परमार ने पुलिस को बताया कि यह लड़कियां छत से कूदकर भागी हैं। पुलिस रिपोर्ट होने के बाद उनकी तलास में जुट गई है।पुलिस के अनुसार इस स्वधार केन्द्र से पहिले भी लड़कियों के भागने की घटना घटित हुई है।
मुरैना पुलिस के नगर पुलिस अधीक्षक अतुल सिंह ने बताया कि लड़कियां छत कूदकर भागी है। यह बात सही है कि पहले भी इसी स्वाधार केंद्र से लड़कियां फरार हो चुकी हैं, इस बार भी यह घटना हुई है। लड़कियां बार-बार क्यों फरार हो रही हैं क्या इनके पीछे अधीक्षका का गलत व्यवहार है, इस बात की भी जांच की जा रही है। इसके साथ ही लड़कियों को खोजने के लिए पुलिस टीम लगी हुई है।