लायंस क्लब डायनेमिक ने पुलिस परिवार के साथ मनाया रक्षाबंधन

महावीर अग्रवाल 
मन्दसौर ३१ अगस्त ;अभी तक;  लायंस क्लब मंदसौर डायनेमिक की बहनों ने 31 अगस्त को पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचकर हमारी सुरक्षा के प्रति समर्पित हमारे पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सुजानिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक व पुलिस ड्यूटी में तैनात भाइयों की कलाई पर आदर और स्नेह का प्रतीक रक्षा सूत्र बांध कर रक्षाबंधन पर्व मनाया।
                             क्लब अध्यक्ष पुष्पा चेलावत ने बताया की पुलिस में सेवारत भाई दिन हो या रात हमारी सुरक्षा में लगे रहते है। ऐसे पुलिस भाईयों पर हम बहनों को गर्व है। आपने कहा कि  सैनिक और पुलिस जवान निरंतर अपनी ड्यूटी को लेकर परिवार के साथ त्यौहार नहीं मना पाते। ये अक्सर आम जनता की सुरक्षा के लिए अपनी खुशियों को त्याग देते है। ऐसे पुलिस जवान भाईयों उत्तम स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना को लेकर उनकी कलाई पर रक्षा सूत्र लायंस डायनेमिक की सदस्याओं ने बांधा है।
                               इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष पुष्पा चेलावत, उपाध्यक्ष चित्रा मंडलोई, उपाध्यक्ष ललिता मेहता, उषा चौधरी, नीलम जैसवानी, तरंग शुक्ला ने पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस जवानों को राखी बांधी। आभार लायन ललिता मेहता ने प्रकट किया।