लायंस डायनेमिक ने डिगांवमाली में महिला अधिकारों पर कार्यशाला आयोजित की

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर १० अक्टूबर ;अभी तक;  लायंस क्लब मंदसौर डायनेमिक ने ‘‘गांव चलो सेवा करो’’ प्रकल्प के तहत ग्राम डिगांवमाली में कार्यशाला आयोजित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला कानून व महिलाओं के अधिकारों की जानकारी दी।
                                        लायन चित्रा मंडलोई ने कहा कि सामाजिक तौर पर महिलाओं को त्याग, सहनशीलता व शर्मीलेपन का ताज पहनाया गया है, जिसके भार से दबी महिला कई बार जानकारी होते हुए भी इन कानूनों का उपयोग नहीं कर पाती। अगर महिलाएं शिक्षित होगी तो वो अपने हकों के प्रति स्वतः ही जागरूक हो जाएगी। आपने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के साथ-साथ जिम्मेदारियों को भी निभाते हुए, संस्कारित समाज के निर्माण में अहम भूमिका निभानी चाहिए। कानून के माध्यम से महिलाएं अपने अधिकारों को आसानी से हासिल कर सकती है। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष पुष्पा चेलावत ने भी महिलाओं को संबोधित किया।
इस अवसर पर ललिता मेहता, चित्रा मण्डलोई, नीलम जैसवानी, मनीषा सोनी, रीमा सैनी बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं भी उपस्थित थी। संचालन मनीषा सोनी ने किया व आभार रीमा सैनी ने माना।