लायंस डायनेमिक ने महारानी स्कूल में 150 पेपर बैग वितरित किये

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर २५ अक्टूबर ;अभी तक;  लायंस क्लब मंदसौर डायनेमिक द्वारा महारानी लक्ष्मीबाई हायर सेकेंडरी स्कूल मंदसौर में पर्यावरण प्रदूषण से बचाव हेतु छात्राओं को 150 पेपर बैग वितरित किये।
                                  इस दौरान क्लब अध्यक्ष पुष्पा चेलावत ने बताया कि प्लास्टिक की जगह पेपर बैग का इस्तेमाल पर्यावरण के लिए अनुकूल है। प्लास्टिक हमारे स्वास्थ्य एवं पर्यावरण के लिए हानिकारक है। प्लास्टिक की थैलियां निर्मित करने में नाम मात्र का समय लगता है लेकिन उन्हीं थैलियों को विघटित होने में हजारों साल लग जाते हैं। आपने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए सभी को एक साथ मिलकर कार्य करना चाहिए। इसके लिए लोगों में जागरूकता लाना है।
                                    प्रारंभ में मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया। विद्यालय प्राचार्य डॉ. के.सी. सौलंकी, स्टॉफ रेणुका आचार्य, रीना माली, मुनमुन जैन आदि ने लायंस डायनेमिक मेम्बर्स का स्वागत किया। इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष पुष्पा चेलावत, ललिता मेहता, नीलम अग्रवाल,  नीलम जैसवानी, सपना पमनानी, दीपा बाफना आदि उपस्थित थे। संचालन चित्रा मण्डलोई ने किया एवं आभार ललिता मेहता ने माना।