नरसिंहपुरा महादेव नगर की पुलिया निर्माण कार्य का हुआ भूमिपूजन

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर ९ जून ;अभी तक;  शुक्रवार को वार्ड नं. 36, महादेव नगर, नरसिंहपुरा क्षेत्र की लगभग 20 लाख रू. की लागत से बनने वाजली नवीन पुलिया के निर्माण कार्य का भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक श्री यशपालसिंह सिसौदिया, भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री बंशीलाल गुर्जर के मुख्य आतिथ्य, नपाध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर की अध्यक्षता एवं भाजपा पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश मंत्री श्री धीरज पाटीदार, भाजपा दक्षिण मण्डल अध्यक्ष श्री अजय आसेरी, शा. महाविद्यालय जनभागीदारी  समिति अध्यक्ष श्री नरेश चंदवानी के विशेष आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व नपाध्यक्ष श्री राम कोटवानी, नपा लोक निर्माण सभापति श्रीमती निर्मला चंदवानी, क्षेत्रीय पार्षद श्री गोरर्धन कुमावत भी मंचासीन थे।
                                        कार्यक्रम में पधारे अतिथियों का नरसिहपुरा वार्ड नं. 36 के भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से साफा बांधकर व पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में पार्षदगण श्रीमती रेखा राजेश सोनी ऐरावाला, श्रीमती सुनीता भावसार, दीपक गाजवा, आशीष गौड़, श्रीमती सुनिता गुजरिया, भजपा खेल प्रकोष्ठ जिला संयोजक विनय दुबेला, पार्षद प्रतिनिधि राकेश भावसार, युसुफ गौरी, नंदलाल गुजरिया, भाजपा नेता बाबूलाल गायरी, पूर्व पार्षद भेरूलाल अन्यावड़ा, कुमावत समाज अध्यक्ष राधेश्या बरानिया, भाजपा मण्डल महामंत्री नीतिन ब्रिजवानी, उपाध्यक्ष दिलीप ग्वाला, क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्तागण नंदलाल कुमावत, अनिल टांक, विजय कुमावत, मांगीलाल कुमावत, नपा कार्यपालन यंत्री पी.एस. धारवे, उपयंत्री महेश शर्मा, समयपाल पंकज साकी, ठेकेदार धन्नालाल गायरी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकगण भी उपस्थित थे।
विधायक श्री सिसौदिया ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान ने वर्ष 2019 की बाढ़ के दौरान मंदसौर आकर बाढ़ पीड़ितों की पीड़ा को देखा था। उन्होंने बाढ़ राहत के लिये दो पम्प हाउस बनाने के लिये 19 करोड़ रू. की राशि नपा को राज्य शासन से दिलाई। नपा परिषद ने धनराशि मिलते ही धानमण्डी व किला पम्प हाउस स्थल पर दो नये पम्प हाउस बनाने का कार्य शुरू किया। यह दोनों कार्य प्रगति पर है। वर्ष 2019 की बाढ़ के दौरान ही बादरपुरा व  नरसिंहपुरा की यह पुलिया जहां आज कार्य शुरू हुआ है यह दोनों पुलिया भी उसी दौरान क्षतिग्रस्त हुई थी तब से नरसिंहपुरा मदारपुरा बादरपुरा क्षेत्र के लोगों का आवागमन बाधित था नपा ने अपनी निधि से दोनो पुलिया बनाने की जो पहल की है वह सराहनीय है।
भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री गुर्जर ने कहा कि बादरपुरा पुलिया का काम तेज गति से चल रहा है। आज महादेव नगर नरसिंहपुरा की पुलिया का भी काम शुरू हुआ है दोनों पुलिया बनने से आमजनों को आवागमन में जो परेशानी आ रही थी उसका समाधान होगा। रमादेवी गुर्जर की परिषद निर्माण कार्यों के दौरान गुणवत्ता का पूरा ध्यान रख रही है। जहां भी निर्माण हो रहा है गुणवत्ता से हो रहे है। आपने नपा के विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि 11 करोड़ रू. के निर्माण कार्यों के टेण्डर हुए है और उनके काम प्रारंभ हो चुके है या शीघ्र ही प्रारंभ हो जावेंगे।
नपाध्यक्ष श्रीमती गुर्जर ने कहा कि मंदसौर नपा परिषद विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ा रही है। वर्षा ऋतु के पूर्व कई वार्डों में निर्माण कार्य चल रहे है।
मण्डल अध्यक्ष श्री आसेरी ने कहा कि भाजपा व विकास एक दूसरे के पर्याय है। पं. गजा महाराज से लकर अभी तक भाजपा की जितनी भी परिषदे रही है उन्होंने नगर के विकास के लिये समर्पित भाव से काम किया है। कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन गोरर्धन कुमावत ने दिया। संचालन भेरूलाल अन्यावड़ा पूर्व पार्षद ने किया तथा आभार विजय कुमावत ने माना।