पति व उसकी पहली पत्नी से त्रस्त होकर महिला ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की

मयंक शर्मा
खंडवा २३ अक्टूबर ;अभी तक;  एक महिला ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मामले में पुलिस ने जांच की।15 दिन की पड़ताल के बाद पुलिस ने चार आरोपितों पर केस दर्ज किया है। घटना पांच अक्टूबर की है।
                           पदम नगर थाना क्षेत्र के छोटा आवार में 32 वर्षीय आयशा पत्नी लल्लू उर्फ खालिक ने घर में फ़ांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने एक पखवाडे की पडताल में वाया कि मृतका  पति व उसकी पहली पत्नी से त्रस्त थी ओर तंग आकर उसने फांसी, लगाकर जान दे दी।
                        पदमनगर पुलिस ने मरमले में  चार पर केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी अशोक सिंह ने बताया कि जांच में चार लोग दोषी पाए गए।  जांच उपरांत कई चैकाने वाले तथ्य सामने आए।
                             उन्होने कहा कि  मृतिका आरोपी की दूसरी पत्नी थी।जिसे आए दिन आरोपित लल्लू उर्फ खालिक पिता  शफी, सायना पत्नी लल्लू, हासिम, गोलू पिता लल्लू, , निवासी दुबे कालोनी ने शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया था। उससे रुपये की मांग भी करते थे और कई बार मारपीट भी की। इनकी प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने आत्महत्या की थी। सोमवार  को चारों आरोपित के खिलाफ धारा 306 व अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।