ग्रामीण डाक शाखा में पदस्थ महिला कर्मचारी द्वारा खाताधारकों की राशि में हेराफेरी कर लाखों रुपयों का गबन करने का मामला प्रकाश में आया

आनंद ताम्रकार

बालाघाट १५ फरवरी ;अभी तक;  जिले के तिरोड़ी तहसील की ग्राम पंचायत पौनिया ग्राम में स्थित ग्रामीण डाक शाखा में पदस्थ महिला कर्मचारी द्वारा खाताधारकों की राशि में हेराफेरी कर लाखों रुपयों का गबन करने का मामला प्रकाश में आया है।

                             मामले के संज्ञान में आते ही महिला कर्मचारी चेतना वाघाडे को निलंबित कर दिया गया है।
250 खाताधारकों द्वारा जमा की गई लगभग 50 लाख रुपये की राशि का गबन किये जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है। खाताधारकों द्वारा तिरोड़ी पुलिस थाने में मामले की शिकायत किये जाने पर विभागीय जांच के बाद ही कार्यवाही किये जाने की बात की गई है संभावना डाकघर में इतनी बड़ी राशि की हेराफेरी करने का यह पहला मामला है।

                                खाताधारकों से प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला डाककर्मी चेतना वाघाडे वर्ष 2017 से ग्राम पौनिया में पदस्थ हुई थी।  खाताधारकों ने डाक विभाग द्वारा संचालित विभिन्न बचत खातों में राशि जमा कराई थी महिला कर्मी ने खाताधारकों की पासबुक में जमा राशि को दर्ज किया गया है लेकिन खाता में राशि जमा ही नही की गई।

                                  गोविदराम चौधरी डाक अधिकारी ने अवगत कराया की हम ग्रामीण खाताधारकों से उनकी पास बुक वापस ले रहे है तथा उन्हें नई पासबुक दे रहे है। जितनी राशि खाताधारकों के खातों में जमा है उन्हें उतनी राशि प्रदान की जायेगी तथा इसी आधार पर विभाग द्वारा जांच कराई जायेगी महिला कर्मचारी को निलंबित कर दिया गया है।

                                    इस मामले का खुलासा लगभग 6 माह पूर्व हुआ जब महिलाकर्मचारी का अन्य शाखा में तबादला हुआ जब खाताधारक अपने खातों से रकम निकालने के लिये तिरोडी पोस्ट ऑफिस पहुंचे तो उन्हें बताया गया की उनके खातों में पास में की गई एन्टी के मान से पैसा नही है। इस तरह जब अधिकांश खाताधारक डाकघर पहुंच तब पता चला की पास बुक में एन्टी है लेकिन उनके खातों में एन्टी ही नही की गई है।

                                             इस मामले की शिकायत प्रबंध अधीक्षक डाक बालाघाट को की गई जिसके आधार पर शिकायतकर्ताओं के पैसे वापस दिलाये गये है।  जे के कावडे प्रबर अधीक्षक डाक के अनुसार जांच में जो तथ्य आयेगे उस आधार पर महिला कर्मी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराये जाने की कार्यवाही की जायेगी।