महिला मोर्चा का नारी शक्ति वंदन पदयात्रा कार्यक्रम सम्पन्न

महावीर अग्रवाल

मंदसौर ५ मार्च ;अभी तक;  भारतीय जनता पार्टी राज्यसभा सांसद महिला मोर्चा प्रदेश प्रभारी कविता पाटीदार, राज्यसभा सांसद महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया, नारी शक्ति वंदन प्रदेश सयोजंक लता वानखेड़े, भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया के निर्देशानुसार, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष निर्मला गुप्ता के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन पदयात्रा कार्यक्रम संपन्न हुआ।

नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का शुभारंभ पं.दीनदयाल उपाध्याय, डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी, स्व.राजमाता सिंधिया जी के चित्र पर माल्यार्पण एंव दीप प्रज्वलित कर किया गया। नारी शक्ति वंदन अभियान पदयात्रा कार्यक्रम में मुख्य वक्ता सांसद राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ.सुषमा आर्य, भाजपा जिला उपाध्यक्ष एंव कार्यक्रम के जिला प्रभारी राजेश पालीवाल, कार्यक्रम सह प्रभारी युवा मोर्चा जिला महामंत्री बंटी चौहान, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष निर्मला गुप्ता, विधानसभा संयोजक नरेश चंदवानी, भाजपा जिला मंत्री प्रीति रोखले, कार्यक्रम प्रभारी बिंदु चंद्रे, नपा. सभापति निर्मला चंदवानी, शांति फरक्या, महिला मोर्चा उत्तर मंडल अध्यक्ष किरण मंडोवरा, महिला मोर्चा दक्षिण मंडल अध्यक्ष भावना पमनानी, पार्षदगण भारती पाटीदार, गरिमा भाटी, जनपद सदस्य रीता जैन, विमला कहार उपस्थित थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एंव राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर ने संबोधित करते हुए कहा की महिला सशक्तिकरण को आगे बढ़ाते हुए नारी शक्ति वंदन अभियान को देश के प्रधानमंत्री नरेंद मोदी जी ने लिंग अनुपात में महिलाओ का मान बढ़ाया है। आज 1000 पुरषो पर 1020 महिलाए है साथ ही 26.54 करोड़ जनधन के खातो में राशि भेज कर महिलाओ को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया। लोकसभा विधानसभा में तीन दशक से चल रही मांग  भी आज पुरी हुई है और आज महिलाओ को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया। 9 करोड़ परिवारों को नल जल योजना के माध्यम से लाभ मिला, 10 करोड़ उज्जवला योजना देकर महिलाओ को धुएं से मुक्ति दिलाई, प्रधानमंत्री आवास योजना से 3 करोड़ महिलाओ को मालिकाना हक देकर महिलाओ को मजबूत किया। नारीशक्ति वंदन अधिनियम लेकर महिलाओ के सम्मान को बढाया। भाजपा सरकार ने नारी शक्ति के लिए अनेक पहलुओं पर काम किया है, और महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्‍त बनाया है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ सुषमा आर्य ने मोदी जी ने तीन तलाक के सख्त कानून बनाकर  मुस्लिम महिलाओं राहत दी।  मातृत्व योजना से अवकाश में 12 सप्ताह से बढ़ाकर 26 सप्ताह कर बहनों को राहत प्रदान की। मोदी जी की गारंटी पर महिलाओं को विश्वास है मोदी जी जो  बोलते हैं गारंटी के साथ बोलते  है।  कार्यक्रम में स्वागत भाषण महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष निर्मला गुप्ता द्वारा दिया गया। कार्यक्रम का संचालन महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुनीता गुजरिया  ने किया एंव आभार कार्यक्रम प्रभारी व मोर्चा जिला उपाध्यक्ष बिंदु जी चंद्रे ने माना। नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम की पदयात्रा  का शुभारंभ गांधी चौराहा से किया गया एंव कार्यक्रम का समापन महाराणा प्रताप चौराहे पर हूआ।  कार्यक्रम में समस्त हितग्राही बहने महिला मोर्चा जिला मंडल के पदाधिकारी एंव कार्यसमिति सदस्य गण, समस्त जनप्रतिनिधि गण,  समस्त पार्षदगण आदि महिला मोर्चा की बहने उपस्थित थी।
उक्त जानकारी महिला मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी विद्या कडोतिया ने दी।