महिला परिषद द्वारा 108 श्री पार्श्वनाथ तीर्थ कुकडेश्वर की एक दिवसीय धार्मिक यात्रा सम्पन्न

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर २९ फरवरी ;अभी तक;  23वें तीर्थंकर श्री पार्श्वनाथ भगवान के 108तीर्थो में से एक श्री कुकडेश्वर पार्श्वनाथ भगवान के दर्शन वंदन हेतु अखिल भारतीय श्री राजेंद्र जैन महिला परीषद शाखा मन्दसौर वहां के महीला परिषद के भाव भरे आग्रह दर्शन हेतु एक दिवसीय यात्रा पर गया।
                               प्रभु के दरबार में पार्श्वनाथ पंच कल्याणक पूजा बड़े ही भक्ति भाव से पढ़ाई जिससे सभी भक्ती में भाव विभोर हो कर झूम उठें। प्रभु जयकारो से मन्दिर गुंज उठा। भगवान को अष्ट प्रकारी पूजन सामग्री का थाल अर्पण किया गया व प्रभावना दी गई। महीला परिषद ने स्वामी भक्ति के व संघ पूजा के लाभार्थी श्री मारू परिवार के वड़ीलो का बहुमान शाल श्रीफल व माला से किया ।
                             एक दिवसीय यात्रा में महिला परीषद की परामर्शदाता विजया लोढ़ा, राष्ट्रीय सहमंत्री सुनीता खाबिया, शाखा अध्यक्ष ललिता कर्नावट, कोषाध्यक्ष सरोज चपरोत, शिक्षा मंत्री भारती पोरवाल, सुभद्रा चपरोत, लीला चपरोत, शंकुतला सोनगरा, अलका सुराणा, सारीका पोरवाल, सुधा बाफना, दिव्या कोठारी, चहेती सुराणा, हार्दिक लोढ़ा आदी उपस्थित थे। यह जानकारी महिला परीषद शाखा मन्दसौर अध्यक्ष ललिता कर्नावट ने दी।