कच्चा मकान गिरा,महिला की मौत, दो बच्चे हुए घायल

सिद्धार्थ पांडेय
जबलपुर २८ अगस्त ;अभी तक;  केंट थानान्तर्गत सदर कॉफी के समीप स्थित मलिक कम्पाउड में रविवार की रात एक कच्चा मकान गिर गया। मकान के मलबे में दबने एक महिला की मौत हो गयी तथा उसके दोनों बेटे घायल हो गये।
                                पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार इक्तिखार खान उम्र 45 साल मलिक कम्पाउड में परिवार के साथ कच्चे मकान में रहता था। पिछले कुछ दिनों में हुई बारिष के कारण मकान जर्जर हो गया था। इक्तियार रविवार की रात लगभग 9 बजे अपनी दुकान में था। इसी दौरान उसका कच्चा मकान भर्राराकर गिर गया। मकान के मलबे में उसकी पत्नी साफिया उम्र 40 साल,बेटा एहतेषाम उम्र 15 तथा अली उम्र 12 दब गये।
                         क्षेत्रीय लोगों ने मलबे में दबे तीनों व्यक्तियों को बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल ले गये। डॉक्टर ने जांच के बाद साफिया को मृत घोषित कर दिया। दोनों बेटों की हालत खतरे से बाहर है। घटना के समय इक्तियार के पिता अहमद अली उम्र 65 साल भी घर पर थे,उन्हे सिर्फ मामूली चोटे आई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को विवेचना में लिया है।