प.पू. श्री पारसमुनिजी म.सा. आदि ठाणा 4 का मंदसौर में वर्षावास हेतु मंगल प्रवेश हुआ

महावीर अग्रवाल
मन्दसौर २१ जून ;अभी तक;  आचार्य श्री विजयराजजी म.सा. के आज्ञानुवर्ती प्रखण्ड विद्वान, आगमज्ञाता साधु श्रेष्ठ श्री पारसमुनिजी म.सा. आदि ठाणा 4 का कल मंदसौर नगर में वर्षावास हेतु मंगल प्रवेश हुआ। श्री साधुमार्गी शांत क्रांति जैन श्रावक संघ मंदसौर की विनती पर श्री पारसमुनिजी म.सा., श्री अभिनंदनमुनिजी म.सा., श्री अभिनवमुनिजी म.सा., श्री दिव्यमुनिजी म.सा. वर्षावास हेतु मंदसौर पधारे है। कल उनकी संयुक्त स्थानकवासी जैन समाज के द्वारा चातुर्मास मंगल प्रवेश पर भव्य अगवानी की गई। श्री पारसमुनिजी म.सा. आदि ठाणा 4 के वर्षावास मंगल प्रवेश हेतु हर्ष विलास से स्थानकवासी जैन समाज की परम्परानुसार चल समारोह निकाला गया। यह चल समारोह मिड इंडिया अण्डर ब्रीज स्टेशन रोड़ चौराहा, रेल्वे स्टेशन रोड़, शगुन गार्डन, स्टेडियम रोड़, बी.पी.एल. चौराहा, जैन दिवाकर मार्ग (अफीम गोदाम रोड़), माल गोदाम रोड़ होते हुए दशरथ नगर स्थित नवकार भवन पहुंचा। नवकार भवन में श्री साधुमार्गी शांत क्रांति जैन संघ मंदसौर के द्वारा श्री पारसमुनिजी म.सा. की वर्षावास मंगल प्रवेश पर भव्य अगवानी हुई। वर्षावास के 5 माह में संत श्री की इसी स्थान पर स्थिरता रहेगी। इसके पूर्व स्थानकवासी जैन समाज के धर्मालुजनों ने हर्ष विलास परिसर में पहुंचकर संतगणों के दर्शन वंदन का धर्मलाभ लिया और नगरवासियों की ओर से संतों की अगवानी की।
                                        नवकार भवन में मंगल प्रवेश के उपरांत आयोजित धर्मसभा में श्री पारसमुनिजी म.सा. ने कहा कि चातुर्मास का समय धर्म आराधना के लिये उत्तम है। इस वर्ष चातुर्मास में अधिक मास होने के कारण वर्षावास का समय 1 माह अधिक अर्थात 5 माह रहेगा। इन पांच माह मं सभी धर्मालुजन धर्म से जुड़े तथा स्थानक में होने वाले प्रवचन सामायिक ज्ञानचर्चा सभी में भागीदारी करे। आपने कहा कि वर्षावास में की गई धर्मआराधना पूरे वर्ष आपको धर्म से जोड़े रखती ळै। तथा आपके पूण्य कर्म को बेलेंस करती है।
धर्मसभा में श्री साधुमार्गी शांत क्रांति जैन श्रावक संघ मंदसौर अध्यक्ष विमल पामेचा ने स्वागत उद्बोधन दिया। धर्मसभा में श्रीसंघ के पूर्व अध्यक्ष श्री गजराज जैन, सकल जैन समाज अध्यक्ष प्रदीप कीमती, वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ नईआबादी अध्यक्ष अशोक उकावत, जनकूपुरा श्री संघ महामंत्री विजय खटोड़, खानपुरा श्रमण संघ अध्यक्ष अशोक मारू, सकल जैन समाज कार्यकारी अध्यक्ष्ज्ञ नरेन्द्र मेहता, शांत क्रांति जैन श्रावक संघ महामंत्री वीरेन्द्र जैन सीए ने अपने विचार रखे। शांत क्रांति बहु मण्डल एवं महिला मण्डल ने स्वागत गीत प्रस्तुत किये। चंदनबाला महिला मण्डल शहर एवं नईआबादी महिहला मण्डल ने भी गीत की प्रस्तुति से स्वागत किया। धर्मसभा में बड़ी संख्या में धर्मालुजनों ने सहभागिता की। धर्मसभा का संचालन श्री संघ के मंत्री शिखर कासमा ने किया तथा आभार श्रीसंघ महामंत्री अनिल डूंगरवा ने माना।
ये हुए मंगल प्रवेश व धर्मसभा में शामिल- मंगल प्रवेश व धर्मसभा में श्रीसंघ संरक्षक गजराज जैन, अध्यक्ष विमल पामेचा, महामंत्री शेखर कासमा, भूपेन्द्र भण्डारी, अनिल डूंगरवाल, कोषाध्यक्ष हस्तीमल जैन, युवा संघ अध्यक्ष विनोद मेहता (रतन निवास), ओसवाल लोढ़े साथ समाज अध्यक्ष सुरेन्द्र नलवाया, राष्ट्रीय महामंत्री निर्विकार रातड़िया, महिला मण्डल राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजना कोचट्टा, उपाध्यक्ष कांतिलाल रातड़िया, प्रकाशचन्द्र गरोठवाला, मणिलाल नगरीवाला, लोेकेन्द्र जैन गोटावाला, राजेन्द्र पामेचा, कमल मेहता, सहमंत्री महेन्द्र जैन, विनोद झेलावत, अजय गरोठवाला, सुनील पामेचा, सागरमल गरोठवाला, मधु चौरड़िया, रेखा रातड़िया, शशि मारू, जमना बाफना, कमलेश कटारिया, मनोहर नाहटा, सजैस महामंत्री सुनील तलेरा , यशपाल बाफना, मनीष चौधरी, श्रेयांस हिंगड़, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रातड़िया, विरेन्द्र मारू, अशोक जैन लावरीवाला, पंकज मुरड़िया, आशीष चौरड़िया, अकित कीमती, अभय चौरड़िया, प्रवीण नाहटा, जवाहरलाल जैन, पारस जैन, विकास जैन, राकेश जैन, विक्रम मेहता, संजय ढेलावत, प्रवीण राठौर, कमल मेहता भी उपस्थित थे।