खनिज मंत्री ने दिव्यांग बच्चों के साथ किया विशेष भोज

दीपक शर्मा
पन्ना १५ अगस्त ;अभी तक; खनिज साधन एवं श्रम मंत्री श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह स्थानीय पुलिस परेड ग्राउण्ड में ध्वजारोहण के पश्चात बायपास रोड स्थित सीडब्ल्यूएसएन बालक छात्रावास पहुंचे और दिव्यांग बच्चों के साथ विशेष भोज किया। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों द्वारा दिव्यांग छात्रों से भेंट कर उनका सम्मान किया गया। छात्रावास में अतिथियों द्वारा आंवला और अशोक के पौधों का रोपण भी किया गया।
                            इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष मीना राजे सिंह, नगर पालिका परिषद पन्ना की अध्यक्ष मीना पाण्डेय, कलेक्टर हरजिंदर सिंह, पुलिस अधीक्षक साईं कृष्ण एस थोटा भी उपस्थित थे।