जनता के हितो से सरोकार रखती है मोदी सरकार – डॉ.मोहन यादव

महावीर अग्रवाल
मंदसौर ८ मई ;अभी तक;  आज यहां प्रबुद्धजन संवाद कार्यक्रम में चर्चा करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा की मुझे प्रसन्नता है की आज मंदसौर के डॉक्टर, इंजीनियर, सीए, समाजसेवी, प्रबुद्धजनों से मुझे चर्चा का सुअवसर प्राप्त हो रहा है। आपको ज्ञात होगा कि 2014 के पूर्व देश में अधिकांश समय ऐसी सरकारों का शासन रहा जिनका जनता के सरोकार से कोई वास्ता नही था। उनकी बनाई हुई नीति न तो धरातल पर शत प्रतिशत उतरती और जितनी योजना धरातल पर जाती उससे किसी भी जनमानस का कोई लाभ नही हो पाता अर्थात कांग्रेसी और उनकी समकक्ष विचारधारा की सरकारों के निर्णयों का लाभ सिर्फ और सिर्फ सरकार में बैठे व्यक्ति और उनके परिवारों को ही मिलता था। लेकिन 2014 के बाद  भारत वर्ष में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नेतृत्व में ऐसा क्रांतीकारी परिवर्तन आया है की मोदी जी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार ने जितनी भी योजनाएं बनाई उन योजनाओं का लाभ देश में रह रहे प्रत्येक समाज, प्रत्येक वर्ग के लोगो को मिल रहा है। जिनके पास रहने को मकान नही उन्हे मोदी जी ने प्रधानमंत्री आवास से घर उपलब्ध करवाया चाहे वह किसी भी धर्म और संम्प्रदाय को मानने वाला हो।
                               आज प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के आतिथ्य एंव भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया के नेतृत्व में जिला मुख्यालय मंदसौर पर प्रबुद्धजन संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ।      उन्होंने कहा कि मंहगी चिकित्सा के खर्च से बरबाद होते जा रहे गरीब वर्ग को आयुष्मान योजना से जोड़ कर उनके जीवन को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने सुगम बनाया है। 2014 के पहले देश में रह रहे कई व्यापारी टेक्स देने से बचते नजर आते थे लेकिन 2014 के बाद आप सभी प्रबुद्धजनों की तरह देश में रह रहे करोड़ो व्यापारीयों ने टेक्स की रकम का सदुपयोग होता देख ईमानदारी से सरकार को टेक्स जमा किया है। अंग्रेजो के शासन काल में बनाई गई दंड सहिता में कई खामिया थी उसे आज मोदी सरकार द्वारा कई सुधारों के साथ न्याय सहिता का नाम देकर देश में लागु किया गया और भी कई सुधार आने वाले समय में लागु होगें। आज भारत को विश्व पटल पर मोदी के नेतृत्व में कई मुस्लिम देशो द्वारा सम्मानित किया गया। आज विरोधी दल भाजपा के नाम से अल्पसंख्यकों को डराने का ही कार्य करती है। दस वर्ष के शासन में किसी भी देशभक्त, अमनपसंद अल्पसंख्यक  व्यक्ति का कोई नुकसान भारत के किसी भी हिस्से में नहीं हुआ है। आज देश में व्यापारी ईमानदारी से व्यापार कर उसके हिस्से का टैक्स सरकार को जमा करवा रहा है। हम ऐसे क्रांतीकारी सुधारों के नाम पर ही आपसे एक बार फिर वोट मांग रहे है। हमारे नेता नरेन्द्र मोदी देश में रह रहे प्रत्येक व्यक्ति तथा उसके बच्चो के भविष्य चिंता करते हुए कांग्रेसी ठग बंधन से प्रतिस्पर्धा में चुनाव लड़ रहे है जबकि सोनिया, लालु, मुलायम, केजरीवाल अपने-अपने परिवार और बच्चो के भविष्य के लिये राजनीति को कमाई का साधन बनाने हेतु चुनाव लड़ रहे है। मेरा आप सभी श्रेष्ठजनों से यही आग्रह है की 13 मई को अपना और अपना परिवार का, मिलने जुलने वालो का मत देशहित में कमल के फुल वाला बटन दबाकर दिलवायें।
                                        स्वागत उद्बोधन देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया ने कहा की आज मंदसौर नगर के इतनी बड़ी संख्या में प्रबुद्धजनों ने यहा उपस्थित होकर हमारी पार्टी का जो उत्साहवर्धन किया है उसके लिये में पुरी पार्टी की और से आप सभी को धन्यवाद देता हुं और विश्वास व्यक्त करता हुं की यहा उपस्थित एक-एक प्रबुद्ध व्यक्ति प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विगत 10 वर्षाे में देश में किये गये आर्थिक सुधारों, जनकल्याणकारी योजनाओं से सहमत होकर अपना और अपने इष्ट मित्रों का मत भाजपा के खाते में दिलवाने का कार्य करेगा।
                                    संवाद कार्यक्रम के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव का भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एंव राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, लोकसभा चुनाव प्रभारी बजरंग पुरोहित, भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया, पूर्व विधायक कैलाश चावला, भाजपा जिला संगठन प्रभारी गोपीकृष्ण नेमा, पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसौदिया, नपा अध्यक्ष रमादेवी गुर्जर, मंडल अध्यक्ष गण अरविंद सारस्वत, अजय आसेरी, विकास सुराणा, ईश्वर सिंह पंवार ने स्वागत किया।
                                      कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री विजय अठवाल ने किया एंव आभार भाजपा जिला उपाध्यक्ष एंव विधानसभा चुनाव संयोजक शिवराज सिंह राणा ने माना।
                                            कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के समक्ष मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व जिला पंचायत सदस्य अशोक खिंची ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर राज्य सभा सदस्य श्री बंशीलाल गुर्जर, भाजपा जिला संगठन प्रभारी गोपीकृष्ण नेमा, भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया, पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया सहित कई अन्य भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ ने श्री अशोक खिंची को बधाई शुभकामनाएं दी।
                                          मंच पर भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एंव राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, लोकसभा चुनाव प्रभारी बजरंग पुरोहित, पूर्व मंत्री कैलाश चावला, भाजपा जिला संगठन प्रभारी गोपीकृष्ण नेमा, पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसौदिया, नपा अध्यक्ष रमादेवी गुर्जर की गरिमामय उपस्थित रही।