जिला भाजपा द्वारा किया गया सांसद एवं भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता का भव्य स्वागत

महावीर अग्रवाल
मंदसौर ३ मार्च ;अभी तक;  भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा मंदसौर नीमच जावरा संसदीय क्षेत्र से एक बार पुनः  वर्तमान सांसद सुधीर गुप्ता को अपना उम्मीदवार घोषित किया गया है जिससे संपूर्ण संसदीय क्षेत्र में प्रसन्नता की लहर है। आज जिला भाजपा कार्यालय मंदसौर पर भाजपा जिला अध्यक्ष नानालाल अटोलिया के नेतृत्व में सांसद एवं भाजपा उम्मीदवार सुधीर गुप्ता का जिला भाजपा पदाधिकारी मंडल अध्यक्षों मोर्चे प्रकोष्ठों के पदाधिकारी द्वारा स्वागत किया गया। स्वागत के पूर्व पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष पदाधिकारी ,मोर्चा प्रकोष्ठ अध्यक्ष एवं पदाधिकारी पार्षद साथियों द्वारा सुधीर गुप्ता का फूल माला और दुपट्टा पहना कर स्वागत किया गया।
                                       कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद एवं भाजपा उम्मीदवार सुधीर गुप्ता ने कहा कि आज पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में राम उत्सव मनाया जा रहा है! सर्वत्र सनातन धर्म की गूंज सुनाई दे रही है। हम सभी भाग्यशाली कार्यकर्ता है कि हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश सेवा करने का सौभाग्य सत्ता और संगठन के माध्यम से मिल रहा है। मुझे आप सभी के सहयोग और आशीर्वाद से एक बार पुनः पार्टी ने इस संसदीय क्षेत्र से अपना उम्मीदवार घोषित किया है। हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लोकसभा में दिए उद्बोधन में अबकी बार 400 पर के नारे को धरातल पर उतार कर दिखाना होगा ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की मंशा अनुरूप हमें मंदसौर संसदीय क्षेत्र के समस्त बूथों पर पूर्व में प्राप्त मतों से 370 अधिक मत प्राप्त करने में सफलता प्राप्त करना होगी। हमें गरीब कल्याण हेतु मोदी जी की गारंटी को बूथ स्तर पर ले जाना है। आज मंदसौर संसदीय क्षेत्र में पिछले 10 वर्षों के कार्यकाल में हमने ऐतिहासिक विकास कार्य मध्य प्रदेश सरकार और केंद्र में मोदी जी की सरकार के नेतृत्व में किया है। संसदीय क्षेत्र के तीनों जिलों में मेडिकल कॉलेज, दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे ,अंडर ब्रिज ओवर ब्रिज ,पासपोर्ट कार्यालय, रेलवे के क्षेत्र में अभूतपूर्व ऐतिहासिक कार्य आज संसदीय क्षेत्र का गौरव बढ़ा रहे हैं। हम सभी कार्यकर्ताओं को लाभार्थी संपर्क अभियान में सहभागिता करते हुए लाभार्थी परिवार तक हर हाल में पहुंचना है। और प्रत्येक बूथ पर शीर्ष नेतृत्व द्वारा निर्देशित किए गए आवश्यक करने कार्यों को संपादित करना है। यदि हम सब कार्यकर्ता पार्टी के दिशा निर्देशों का शत प्रतिशत पालन करते रहेंगे तो निश्चित तौर पर हम इस लोकसभा चुनाव में पिछली बार प्राप्त विजय को और अधिक मजबूती प्रदान कर सकेंगे।
                                         राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारे क्षेत्र के लिए प्रसन्नता की बात है की एक बार फिर भाजपा ने सुधीर गुप्ता को मंदसौर संसदीय क्षेत्र से तीसरी बार अपना उम्मीदवार बनाया है। आज पूरा देश मोदी मय है, विपक्षी दलों के कई बड़े-बड़े राजनेता उनके दल को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा को आत्मसात कर रहे हैं। हर गांव शहर और घर-घर पर मोदी जी की गारंटी की चर्चा हो रही है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश की सीमाएं सुरक्षित हो चुकी है। आज हम दुश्मन देश के सामने सिर झुका कर नहीं आंख उठाकर, सीना तान कर बात करते हैं। हमें इस लोकसभा चुनाव में जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर बूथ स्तर पर जाकर प्रत्येक बूथ पर 61% से अधिक वोट  प्राप्त करने के लक्ष्य को हासिल करना है और भाजपा उम्मीदवार सुधीर गुप्ता को पुनः भारी मतों से विजय बनाना है।
                                            भाजपा जिला अध्यक्ष नानालाल अटोलिया ने संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी के लिए गर्व और प्रसन्नता का बात है कि एक बार पुनः हम सबके वरिष्ठ हमारे मार्गदर्शक वर्तमान सांसद सुधीर गुप्ता को पुनः भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने मंदसौर नीमच जावरा संसदीय क्षेत्र अपना उम्मीदवार घोषित किया है। मुझे यह बताते हुए भी अत्यंत हर्ष होता है कि पूरे देश में मंदसौर संसदीय क्षेत्र ही एकमात्र ऐसा क्षेत्र है जिसके तीनों जिला मुख्यालय पर मेडिकल कॉलेज बन चुके हैं या बनने को तैयार हैं।  मध्य प्रदेश में पहला सैनिक स्कूल  सांसद सुधीर जी गुप्ता के प्रयास से मंदसौर जिला मुख्यालय को प्राप्त हुआ है। आज मंदसौर संसदीय क्षेत्र में ऐतिहासिक विकास कार्य सांसद सुधीर जी गुप्ता के प्रयासों से हुए हैं ऐसे विकासशील सोच के व्यक्तित्व को हमें पुनः भारी मतों से विजय बनाकर लोकसभा में भेजना है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को पुनः एक बार देश का प्रधानमंत्री बनाने की शुरुआत मंदसौर संसदीय क्षेत्र से करना है।
स्वागत कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री गणपत सिंह आंजना ने किया और आभार भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय मुरडीया ने माना।
                                              स्वागत कार्यक्रम में भाजपा  पदाधिकारी मुकेश काला, धीरज पाटीदार, नपा अध्यक्ष रमादेवी गुर्जर, राजेश नामदेव ,राजेश पालीवाल, नरेंद्र पाटीदार, राजेश सेठिया , राजु चावला, अंकित सोनी, निलेश जैन , निर्मला गुप्ता , विक्रम सिंह चौहान, पुलकित पटवा, अरविंद सारस्वत, ईश्वर पवार, धीरज संघवी, जीवन शर्मा ,अरुण शर्मा , बंटी चौहान , राजेश गुर्जर , महेंद्र परिहार , दिनेश जाट, भारती पाटीदार, राजा बना, राहुल मुजावदिया कपिल भंडारी, पुष्पेंद्र भावसार अनिल कबाड़ी, राकेश भावसार अनूप महेश्वरी, बंशी राठौर सहित भाजपा पदाधिकारी , पार्षदजन मोर्चा पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे।
उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी नीलेश जैन ने दी।