मुख्यमंत्री कायाकल्प अभियान अंतर्गत बनने वाली 6 सड़कों के निर्माण कार्य का भूमिपूजन

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर १५ जून ;अभी तक;  नपा परिषद के द्वारा गुरूवार को अफीम गोदाम चौराहा पर लगभग 5 करोड़ रू. की लागत से मंदसौर नगर की 6 सड़कों का जो डामरीकरण कार्य किया जाना है उसका भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
                                 सांसद श्री सुधीर गुप्ता, विधायक श्री यशपालसिंह सिसौदिया, भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री बंशीलाल गुर्जर, भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में नपाध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर, भाजपा जिला महामंत्री श्री विजय अटवाल, भाजपा मण्डल अध्यक्ष अरविन्द सारस्वत, भाजपा पिछड़ा मोर्चा प्रदेश मंत्री श्री धीरज पाटीदार, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री पारस मावर, शासकीय महाविद्यालय जनभागीदारी समिति अध्यक्ष श्री नरेश चंदवानी, आध्यात्मिक गुरू पं. शिवकरण प्रधान, लोक निर्माण सभापति श्रीमती निर्मला चंदवानी भी मंचासीन थे। यह उल्लेखनीय ह कि म.प्र. शासन के मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के द्वारा मंदसौर नपा को सड़कों के कायाकल्प हेतु 3 करोड़ 80 लाख रू. की राशि प्रदत्त की गई है।
                                       नपा परिषद द्वारा शेष राशि अपनी निधि से मिलाकर नगर की 6 सड़कों के डामरीकरण की कार्ययोजना ब नाई है। इन पर लगभग 5 करोड़ की राशि व्यय होगी। इन सड़कों में संजय उद्यान से मिड इंडिया चौराहा तक, अफीम गोदाम से बीपीएल चौराहा तक, भगत होटल कैलाश मार्ग से मार्डन पेट्रोल पम्प तक, संजय हिल्स से रजत इलेक्ट्रिकल्स तक, सम्राट रोड़ से हजारी रोड़ तक, नपा कार्यालय से उधमसिह चौराहा तक की सड़के शामिल है। उनका डामरीकरण कार्य मुख्यमंत्री कायाकल्प अभियान अंतगर्गत स्वीकृत राशि व नपा निधि से होगा। सभी अतिथियों की गरिमामय उपस्थित तें पं. शिवकरण प्रधान ने श्रीफल बदारकर सड़कों के डामरीकरण कार्य का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद नपा सभपति निलेश जैन, क्षेत्रीय पार्षद ईश्वरसिंह चौहान, तरूण शर्मा, नपा सभापति सत्यनारायण भांभी, पार्षदगण सुनीता भावसार, सुनीता गुजरिया, भावना पमनानी, रेखा राजेश सोनी ऐरावाला, राकेश भावसार, दीपक गाजवा, विनय दुबेला, आशीष गौड़, कमलेश सिसौदिया, पूर्व पार्षद विजय पोपट, भाजपा नेता विजय सुराना, पिंकेश चौरड़िया, अजय रत्नावत, राजश्ेा गुर्जर, तुलसा खत्री, नीतिन भावगढ़वाला, रूपेश फरक्या, मिथुन वप्ता, रत्नेश कुदार, मुकेश माली, टिटु चावला, चन्द्रशेखर निगम, विकास भण्डारी, बादल शर्मा, बाबूलाल प्रजापत, दिनेश चंदवानी, भी उपस्थित थे।
सांसद श्री गुप्ता ने इस अवसर पर केन्द्र की मोदी सरकार की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि भाजपा विकास के एजेंडे को लेकर पुरे देश में काम कर रही है। सरकार ने रक्षा बजट 6 हजार करोड़ के स्तर तक बढ़ाया है। दिल्ली, मुम्बई एक्सप्रेस वे का काम तेज गति से चल रहा है। इसका लाभ मंदसौर जिले को भी मिलेगा। नीमच रतलाम रेल्वे दोहरीकरण कार्य चल रहा है। संसदीय क्षेत्र में तीन मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, सीएम राईज स्कूल, पीएम श्री स्कूल खुल रहे है। स्वच्छ सर्वेक्षण शुरू होने के बाद गांव व नगरों में स्वच्छता के प्रति नई जागृति आई है।
विधायक श्री सिसौदिया ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान का मंदसौर जिले से गहरा लगाव है। उन्होंने बाढ़ राहत मत से मदसौर नपा को पम्प हाउस निर्माण के लिये राशि दी जिसका धानमंडी व किला पम्प हाउस स्थल पर काम चल रहा है। लगातार 35 वर्षों से भाजपा की नपा परिषदों ने नगर विकास का काम करके जनता के दिलों में जगह बनाई है।
भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री गुर्जर ने कहा कि 3 करोड़ 80 लाख रू. की राशि प्रदेश सरकार से कायाकल्प अभियान अंतर्गत नपा को मिली है। इसके लिये हम मुख्यमंत्री श्री चौहान के आभारी है। रमादेवी गुर्जर एवं उनकी परिषद के सभी पार्षद विकास के कामों को आगे बढ़ा रहे है। लोगों को नामांतरण के लिये परेशान नहीं होना पड़े इसके लिये बुलाकर  नामांतरण पत्र देने की पहल की है। नालों की सफाई का कार्य किया जा रहा है।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अटोलिया ने कहा कि मंदसौर नगर के खिलाड़ी अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन कर रहे है। यह प्रदेश सरकार की खेल सुविधाओं का परिणाम है। नपाध्यक्ष  श्रीमती गुर्जर ने कहा कि वर्षा ऋतु के पूर्व कायाकल्प अभियान की सड़के बनजाये ऐसा हमारा पूरा प्रयास रहेगा। कायाकल्प अभियान की सड़ी सड़के गुणवत्ता वाली बनेगी। कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय पार्षद एवं सभापति निलेश जैन ने किया तथा आभार क्षेत्रीय पार्षद ईश्वरसिंह चौहान ने माना।