तीन मुमुक्षुओं का साधुमार्गी शांत क्रांति जैन श्रावक संघ ने बहुमान किया, वरघोड़ा निकला

महावीर अग्रवाल 

मंदसौर ९ नवंबर ;अभी तक;  गुरूवार को मुमुक्षुओं का मंदसौर नगर में आगमन हुआ। श्री साधुमार्गी शांतक्रांति जैन श्रावक संघ मंदसौर के आमंत्रण पर मंदसौर पधारे तीन मुमुक्षुओं का सादगी पूर्ण रूप से वरघोड़ा व बहुमान कार्यक्रम आयोजित किया गया। 18 फरवरी 2024 को इंदौर में आचार्य भगवंत 1008 श्री विजयराजजी म.सा. की पावन प्रेरणा व निश्रा में आयोजित दीक्षा में इन तीन मुमुक्षुओं को जैन भागवती दीक्षा दिलाई जावेगी।
                                      गुरूवार को मंदसौर श्रीसंघ के आमंत्रण पर पधारे मुमुक्षु सूरज कांकरिया (खयचुर कर्नाटक) मोहित सखलेचा (खरियार रोड़ उड़ीसा), अक्षय सहलोद (मैसूर कर्नाटक) का नवकार भवन शास्त्री कॉलोनी में आयोजित धर्मसभा में बहुमान किया गया। मंदसौर श्रीसंघ के पदाधिकारियों ने तीनों मुमुक्षु का शॉल श्रीफल भेंटकर व पगड़ी पहनाकर उनका सम्मान किया। प.पू. जैन संत साधु श्रेष्ठ श्री पारसमुनिजी मसा. आदि ठाणा 4 की पावन निश्रा में आयोजित इस धर्मसभा में बड़ी संख्या में धर्मालुजन उपस्थित थे। धर्मसभा में तीनों मुमुक्षुओं ने भी अपने विचार रखे।
                                  इसके पूर्व तीनों मुमुक्षुओं का सादगीपूर्ण रूप से वरघोड़ा बैंक ऑफ इंडिया चौराह से निकाला गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में नगर के गणमान्य नागरिकों ने पहुंचकर वरघोड़ा में सहभागिता की। यह वरघोड़ा शास्त्री कॉलोनी मेन रोड़ होते हुए नवकार भवन पहुंचा। इस बहुमान व वर घोड़ा कार्यक्रम में श्रीसंघ अध्यक्ष विमल पामेचा, पूर्व अध्यक्ष गजराज जैन, कोषाध्यक्ष हस्तीमल जैन मुन्नाभाई, राष्ट्रीय महामंत्री वीरेन्द्र जैन सीए, महिला संघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजना कोचट्टा, मंदसौर जिलाध्यक्ष मधु चौरड़िया, महामंत्री शेखर कासमा, अनिल डूंगरवाल, भूपेन्द्र भंडारी, उपाध्यक्ष कांतिलाल रातड़िया, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रातड़िया, युवा संघ राष्ट्रीय महामंत्री निर्विका रातड़िया, युवा संघ अध्यक्ष विनोद मेहता (रतनश्री), सचिव दिनेश जैन गरोठवाला, समाजसेवी राजेन्द्र पामेचा, लोकेन्द्र जैन गोटावाला, मयंक जैन सीए, सुरेन्द्र उकावत, अजीत नाहर, महिला संघ की तारा पामेचा, मधु कासमा, पुष्पा रातड़िया, सुधा रातड़िया, प्रीति पामेचा भी उपस्थित थे।