शिवनगरी कुण्डेश्वर की जमढ़ार नदी में नहाते वक्त दो युवा लड़के बहे

टीकमगढ़ से पुष्पेंद्र सिंह
टीकमगढ़ 4 अगस्त ;अभी तक;  जिला मुख्यालय से 6किलोमीटर दूर शिवनगरी कुण्डेश्वर की जमढ़ार नदी में शुक्रवार को  नहाते वक्त दो युवा लड़के बह गए!
                      खिरिया पुलिस चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक आकाश रूसिया ने बताया कि एक लड़के का शव नदी से बरामद किया गया है जबकि दूसरे की, गोताखोर और एसडीआरफ की टीम तलाश कर रहीँ हैं! सब इंस्पेक्टर रूसिया ने बताया कि बरामद शव की पहचान जिले के जतारा पुलिस थाना के हरपुरा के आदेश विश्कर्मा 20 के रूप में की गयी है उन्होंने बताया कि आदेश अपने करीब 25 अन्य दोस्तों के साथ नहा रहा था उसी दौरान विकास यादव 19 डूबने लगा, जिसे बचाने के प्रयास में वह भी डूब गया!
                        सब इंस्पेक्टर आकाश ने बताया कि वह सभी लड़के सेना में भर्ती होने के लिए  अग्निवीर  की ptib तैयारी कर रहे हैं और अपने रूटीन के अनुसार वह टीकमगढ़ से कुण्डेश्वर तक दौड़ लगाते है।  उन्होंने कहा आज उन सबका नदी में नहाने का प्रोग्राम बना और उन दोनों लड़कों के साथ वह हादसा हो गया!खबर लिखे जाने तक विकास की खोजबीन जारी थी!