नगर के वार्डो मे कांग्रेस पार्टी द्वारा भराये जा रहे नारी सम्मान योजना के फार्म

दीपक शर्मा

पन्ना ६ जुलाई ;अभी तक; मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष तथा पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा प्रदेश की जनता के लिए आगामी चुनाव के बाद सरकार बनने पर महत्वाकांक्षी योजनाए प्रारंभ की जा रही है तथा उक्त सभी योजनाआें को वचन पत्र मे शामिल किया गया है। जिसका उद्देश्य आम जनता को शासन की योजनाओं का हर वर्ग को लाभ मिल सकें तथा प्रदेश की जनता खुशहाल हो सकें। सबसे महत्वपूर्ण योजना कांग्रेस पार्टी द्वारा महिलाओं के लिए नारी सम्मान योजना प्रारंभ की जा रही है। जिसको लेकर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा घर घर जा कर महिलाओं के आवेदन भरवाये जा रहें है। जिसके तहत प्रदेश की प्रत्येक महिला को एक हजार पांच सौ रूपये की राशि प्रत्येक माह उसके खाता मे आयेगी। जिससे महिलाओ का जीवन स्तर उंचा हो तथा परिवार की तरक्की हो।

                                   इसके लिए जिला कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष तथा भारत जोडो यात्रा की जिला समन्वयक दिव्यारानी सिंह द्वारा लगातार गांव गांव जा कर एवं शहरी क्षेत्रो मे वार्डो का भ्रमण कर नारी सम्मान योजना के आवेदन भरवाये जा रहें है। नगर पालिका परषिद के वार्ड क्रमांक 14 में श्रीमती दिव्यारानी सिंह द्वारा घर घर जा कर नारी सम्मान योजना के आवेदन भरवाये गये तथा सभी लोगो को कांग्रेस पार्टी की रीतियों, नीतियों से अवगत कराया इस दौरान उन्हे महिलाओं बच्चो तथा आमजनो का भरपूर सहयोग मिला।

उन्होने बताया कि वर्तमान समय में भाजपा की सरकार से आमजनता भारी परेशान है, मंहगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी चरमसीमा पर है। कांग्रेस पार्टी सरकार बनते ही आम जनता को योजनाआें के माध्यम से लाभ दिया जायेगा। उन्होने बताया कि बचन पत्र मे प्रदेश मे गैस सिलेन्डर के दाम जो 11 सौ से अधिक है लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा 5 सौ रूपये मे सिलेन्डर की टंकी दी जायेगी। बिजल बिल सौ युनिट तक मुफ्त रहेगा 2 सौ युनिट होने पर हाफ राशि लगेगी। प्रदेश के सभी किसानो का कर्जा माफ होगा। कर्मचारीयो की पुरानी पेंशन बहाल की जायेगी। इसके अलावा प्रदेश की जनता को कांग्रेस सरकार द्वारा अनेक योजनाओं का लाभ दिया जायेगा। जिससे आम जनता राहत महसूस कर सकें। इस अवसर पर अनेक लोग उपस्थित रहें। जिसमें मुख्य रूप से पूर्व जिला पंचायत सदस्य केशव प्रताप सिंह, महामंत्री दीपचन्द्र अग्रवाल, जुबेर खान, अभीषेक चौरसिया आदि।