लायंस क्लब को श्रीमती मंगला जैन के नेत्रदान प्राप्त हुए

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर ६ मार्च ;अभी तक;  लायंस क्लब मंदसौर ने मरणोपरांत श्रीमती मंगला जैन (पोरवाल) के नेत्रदान प्राप्त किये। लायंस क्लब को यह इस सत्र का 15वां नेत्रदान प्राप्त हुआ है।
                                 श्री ओमप्रकाश पोरवाल की धर्मपत्नी तथा रितेश एव संजय की माताजी श्रीमती मंगला जैन (पोरवाल) का श्री श्रीजी शरण हो गया है। पोरवाल परिवार के महान मनोभाव से कुशल नेत्र चिकित्सक लॉयन अध्यक्ष डॉ मजहर हुसैन एवं डॉ. किशोर शर्मा द्वारा नेत्र उत्सर्जन कर नेत्रदान की प्रक्रिया लॉयन्स क्लब मन्दसौर द्वारा संपादित की गयी। लायंस क्लब ने नेत्रदानी पोरवाल परिवार द्वारा मानव कल्याण हेतु किये गए इस पुण्य कार्य के लिए अनुमोदना की।
                                  इस अवसर पर लायन अध्यक्ष डॉ. मजहर हुसैन एवं प्रोजेक्ट चेयरमैन सीए विकास भंडारी  सहित क्लब सदस्यों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।