विश्व शांति के लिए – सर्वधर्म समभाव एवं सद्भाव शांति-करुणा पदयात्रा निकली 

महावीर अग्रवाल 
मन्दसौर २७ अक्टूबर ;अभी तक;   वर्क चैरिटैबल ट्रस्ट के आव्हान पर नगर के विभिन्न सेवा भावी संगठनों ने मिलकर विश्व शांति के लिए – सर्व धर्म समभाव एवं सद्भाव शांति-करुणा पदयात्रा निकाली गई। सम्पूर्ण विश्व में पिछले कई वर्षो से लगातार युद्ध की मार झेल रहा है, सीरिया-अरब, यूक्रेन-रूस और वर्तमान में इजराइल और फिलिस्तीन एक दिन में हजारों निर्दोष लोगो की जाने जा रही है जिससे मानवता बर्बाद हो रही है बल्कि आम लोगों में मानव सवेंदना और करूणा तक ख़त्म होती जा रही। महात्मा गांधी के विचार सर्व धर्म समभाव, शांति और अहिंसा को अपना कर सम्पूर्ण विश्व में शांति स्थापित की जा सकती है। कोई भी धर्म हिंसा को किसी भी रूप में समर्थन नहीं करता। युद्ध चाहे  राजनीतिक  हो या धार्मिक हो निर्दोष लोगों की जान बचाने के लिए युद्ध बंद होने चाहिए। यह युद्ध का युग नहीं है। युद्ध किसी भी समस्या का समाधान नहीं है “शांतिपूर्ण वार्ता ही एकमात्र रास्ता है” हमारा उद्देश्य नफरत और भेदभाव के बिना सीमा मुक्त एक ऐसी दुनिया का निर्माण करना है, जहां मानवता एक होकर पनप सके।
                           ‘‘हम संयुक्त राष्ट्र, भारत सरकार और अन्य अंतरराष्ट्रीय शक्तियों से विश्व में शांति और मानवता बचाने के लिए हर प्रकार के युद्ध और शत्रुता को रोकने की अपील करते हैं’’ यह संदेश दुनिया को देने हेतु दिनांक 27 अक्तूबर 2023 शुक्रवार प्रातः 9 बजे गांधी चौराहा, मन्दसौर से ध्वज तिरंगा के तले शांति, मानवता, भाईचारा, सद्भाव, के सन्देश’’ देने वाले पोस्टर हाथों में लिए एक गैर राजनीतिक मौन शांति-करुणा पदयात्रा’’ का आयोजन किया गया जो कि गांधी चौराहा से प्रारंभ होकर हॉस्पिटल रोड, महाराणा प्रताप चौराहा, नयापुरा रोड, शुक्ला चौक होकर भारत माता चौराहा पर संपन्न हुई।  जिसमें मंदसौर के विभिन्न सेवा भावी सामाजिक संगठन गायत्री परिवार, ब्रम्हाकुमारी संस्थान, निडर युवा सेवा संस्था, नन्द सेवा संकल्प समिति, दशपुर जागृति मंच, पंछी बचाओ अभियान, आई आई ई सी वेलफेयर सोसायटी, विकास हेल्प लाइन, और शहर काज़ी असिफुल्लाह, डा. देवेंद्र पुराणिक, अजीजुल्लाह खान, राजाराम तंवर और नगर गणमान्य नागरिक शामिल रहे। वर्क चैरिटेबल ट्रस्ट, के मुजफ्फर मंसूरी ने उपरोक्त बात का विश्व शांति पर संदेश देते हुए पदयात्रा शामिल सभी लोगों और प्रशासन का आभार प्रकट किया।