पशुपतिनाथ की शाही पालकी का नपाध्यक्ष श्रीमती गुर्जर ने स्वागत किया

महावीर अग्रवाल
मन्दसौर २२ अगस्त ;अभी तक;  नपाध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर एवं नपा के पार्षदगणों ने गांधी चौराहे पर पशुपतिनाथ की शाही पालकी का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
                           आध्यात्मिक गुरू पं. शिवकरणजी प्रधान की गरिमामयी उपस्थिति में नपाध्यक्ष श्रीमती गुर्जर, पार्षदगण पिंकी दुबेला, गोरर्धन कुमावत, दीपक गाजवा, कमलेश सिसौदिया, राकेश भावसार, अनुप माहेश्वरी, भावना पमनानी, नीलमचंद भावसार ने शाही पालकी में विराजित भगवान पशुपतिनाथ की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये तथा पशुपतिनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। सभी जनप्रतिनिधियों के द्वारा शाही पालकी में शामिल धर्मालुजनों पर पुष्पवर्षा की गई। इस अवसर पर राजाराम मंवर, चौधरी नरेश परमार, दिलीप लोट, राजेन्द्र नीमा, सुभाष गुप्ता, राजेश शुक्ला भी उपस्थित थे।