पी. जी. कॉलेज द्वारा संभाग स्तरीय शिक्षक/कर्मचारी खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

महावीर अग्रवाल
मंदसौर २४  फरवरी ;अभी तक;  शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मंदसौर द्वारा दिनांक 23 फरवरी 2024 को संभाग स्तरीय शिक्षक/ कर्मचारी खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पी.जी. कॉलेज के खेल अधिकारी श्री राजू कुमार ने बताया कि उज्जैन संभाग के सभी 7 जिलों के अलग–अलग महाविद्यालयों से प्राध्यापकों, क्रीड़ा अधिकारी और कर्मचारियों ने 4 खेलों टेनिस, बैडमिंटन, टेबल टेनिस और शतरंज में सहभागिता की।
                             प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर पी.जी. कॉलेज की जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष श्री नरेश जी चंदवानी, कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एल. एन. शर्मा एवं अन्य प्राध्यापक उपस्थित रहें। प्रतियोगिता में सभी विजेता अधिकारी सागर जिले में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।