मन्दसौर जिला फोटोग्राफर एसोसिएशन ने मनाया विश्व फोटोग्राफी दिवस

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर २१ अगस्त ;अभी तक;  मंदसौर ज़िला फोटोग्राफर एसोसिएशन द्वारा विश्व फोटोग्राफी दिवस के उपलक्ष्य पर अपना घर मंदसौर के बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित की साथ ही पदाधिकारियों और सदस्यों की उपस्थिति में वरिष्ठ फ़ोटोग्राफ़रो का सम्मान।
                       एसोसिएशन अध्यक्ष नरेन्द्र ब्रिजवानी ने बताया कि विश्व फोटोग्राफी दिवस उन सभी फोटोग्राफर्स को समर्पित है जिन्होंने अपनी कला से जिले की खूबसूरती को अपने कैमरों में कैद किया है। फोटोग्राफर्स ने जिले के प्रमुख स्थानों को चित्रों के माध्यम से देश व दुनिया में प्रसिद्ध किया है।
                           एसोसिएशन ने नटराज स्टूडियो के श्री दिनेश शर्मा, रोहित फोटो क्राफ्ट की श्रीमती सुनीता सोनी, दीप स्टूडियों के  श्री दिलीप दुबे का शाल श्रीफल भेंटकर सम्मान किया। साथ ही वरिष्ठ फोटोग्राफर श्री मंगल शर्मा का जन्म दिन अपना घर के बच्चों के साथ केक काटकर मनाया गया तत्पश्यात् आगामी सत्र को लेकर महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा संपन्न हुई।
                         इस अवसर पर एसोसिएशन अध्यक्ष नरेन्द्र ब्रिजवानी, सचिव गजेन्द्र जायसवाल, उपाध्यक्ष अनिल सुराह, कोषाध्यक्ष लखन बाड़ोलिया, महामंत्री अमित परमार, सहसचिव सिद्धार्थ सैनी, राजू ब्रिजवानी, अमित सोनी, विशाल शर्मा, रोहित सोनी, अखिलेश शर्मा, विवेक शर्मा, मुकेश कनेसरिया, आशीष भट्ट, कुणाल कश्यप, राकेश दुबे, नीरज उपाध्याय, उमेश कुमावत, ललित भाटी,गौरव ब्रिजवानी , जितेंद्र पाटीदार,कलपेंद्र कुमावत, ऋषभ मेहता, संदीप दुबे, विनीत खंडूजा, शब्बर, होजैफा, आकाश माली, , विशाल ब्रिजवानी, पंडित नितिन शर्मा, नीरज सेन, भरत सोलंकी, यश लोहार, केतन प्रजापत, अरुण ओस्तवाल, सौरभ जैन, जितेंद्र बैरागी, हीरालाल कहार, राजू लोहार,अंकित माली, सुरेश सेन,कपिल पाटीदार आदि सदस्य मौजूद थे। संचालन कोषाध्यक्ष लखन बाड़ोलिया ने किया व आभार सचिव गजेन्द्र जायसवाल ने माना।