पिता ने अपने ही नाबालिग बेटे का किया अपहरण, महाराष्ट्र पुलिस ने किया गिरफ्तार

मयंक शर्मा

खंडवा ११ अगस्त ;अभी तक;   खंडवा निवासी एक पिता ने अपने ही तीन साल के नाबालिग पुत्र का अपहरण कर लिया। मामले में  महाराष्ट्र पुलिस ने दबिश देकर यहां से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूरा मामला पारिवारिक विवाद है।

                               गत सोमवार सुबह नागपुर के तुलसीनगर इलाके में पीडिता अक्सा अपने बच्चे के साथ दोपहिया वाहन पर सवार होकर जा रही थी। तभी एक कार ने दोपहिया वाहन को रोका। उस कार से अलीम और उसके साथी निकले। उन्होंने पहले तो अक्सा को धमकाया और फिर बच्चे को लेकर फरार हो गए। इसके बाद अक्सा ने अपने पति समेत उसके साथियों के खिलाफ नजदीक के ही थाने में मासूम के अपहरण का मामला दर्ज करवाया।
                           पति-पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद बढ़ा तो महिला मासूम को लेकर महाराष्ट्र चली गई थी। इसके बाद पति ने अपहरण की घटना को अंजाम दिया। पति आलिम अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर बेटे को लेने नागपुर स्थित अपनी ससुराल पहुंचा।

महाराष्ट्र  पुलिस ने  मंगलवार को यहां नगर के खानसा वली में रहने वाले सीमेंट कारोबारी अब्दुल अलीम नईम के यहां दविश दी। अलीम परियानी का निकाह नागपुर के शांतिनगर में रहने वाली अक्सा से 2019 में हुआ था। बेगम अक्सा का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसका पति अलीम और उसके परिवार ने उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने रहे  थें। महिला की शिकायत पर पूर्व में भी खंडवा के मोघट रोड़ थाने में पति के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था।

                           मोघट थाना प्रभारी ब्रजभूषण हिरवे ने बताया कि एक पारिवारिक विवाद के मामले में महाराष्ट्र पुलिस ने हमसे मदद मांगी थी। हमने उनकी मदद कर आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके हवाले कर दिया है। आगे की कार्यवाही महाराष्ट्र पुलिस करेगी।   उन्होने कहा कि यहां शिकायत करने के  बाद महिला अपने तीन साल के मासूम के साथ मायके रहने चली गई थी। मायके जाने के बाद अक्सा ने अपने पति को तलाक का एक नोटिस भी भेजा था।
                             श्री हिरवेे ने कहा कि महाराष्ट्र पुलिस के जवान मंगलवार को खंडवा के मोघट थाने पहुंचे। मोघट पुलिस की मदद से महाराष्ट्र पुलिस पहले आरोपी अलीम के घर पहुंची। वह घर पर नहीं मिला। अलीम के घर की तलाशी लेने पर पुलिस ने अपहृत बच्चे को अपनी कस्टडी में ले लिया है। अपहरण में शामिल उसके अन्य साथी तनवीर पिता अब्दुल रियाज निवासी मोघट थाने के पीछे और मुख्त्यार अहमद पिता मुश्ताक निवासी राहतनगर को भी महाराष्ट्र पुलिस गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।
                                मोघट थाना प्रभारी ब्रजभूषण हिरवे ने बताया कि एक पारिवारिक विवाद के मामले में महाराष्ट्र पुलिस ने हमसे मदद मांगी थी। हमने उनकी मदद कर आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके हवाले कर दिया है। आगे की कार्यवाही महाराष्ट्र पुलिस करेगी।