पिस्टल,कट्टा,चाकू,तलवार सहित पकडाये 30 अपराधिक तत्व, पुलिस की कार्यवाही

सिद्धार्थ पांडेय
 जबलपुर ३१ अगस्त ;अभी तक;  विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस अपराधिक तत्वों के खिलाफ पुलिस की कार्यवाही जारी है। पुलिस ने विगत 24 घंटो में 38 अपराधिक तत्वों के गिरफतार कर उनके पास से दो देषी पिस्टल,2 कटटे 4 कारतूस,26 चाकू,6 बका तथा 2 तलवार जप्त की है।
                                       पुलिस अधीक्षक टी के विद्यार्थी से प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर क्षेत्र के चिन्हित अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही जारी है। पुलिस ने पिछले 24 घंटो में चार आरोपियों को दो देषी पिस्टल,दो कट्टे तथा चार कारतूस के साथ गिरफतार किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की।
\                                          इसी प्रकार पुलिस ने विभिन्न थानान्तर्गत पुलिस ने चिन्हित 34 आरोपियों के पास से 26 चाकू,6 बके,दो तलवार जप्त की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।