दशपुर बीसा पोरवाल सोश्यल ग्रुप ने की गौ सेवा

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर ३१ अक्टूबर ;अभी तक;  दशपुर बीसा पोरवाल सोश्यल ग्रुप मंदसौर के तत्वावधान मे अजय पारसमल जैन (प्रिया एजेंसी) परिवार द्वारा नाका नं. 10 प्रतापगढ़ रोड़ स्थित बड़ी गौशाला में गौवंश को आहार कराया।
                             इस अवसर पर ग्रुप के निवृतमान अध्यक्ष पवन जैन (एचएम) ने स्वागत उद्बोधन मे कहा कि अपने स्वजनों के पुण्य स्मरणों को चिर स्थाई करने के लिये सेवा कार्य करना चाहिये। गौमाता की सेवा का अवसर बड़े सौभाग्य से मिलता है।
                                तत्पश्चात् गौ माता की पूजा अर्चना की एवं उन्हें हरे चारे का आहार कराया। इस दौरान लाभार्थी परिवार का बहुमान भी किया। इस अवसर पर सोश्यल ग्रुप अध्यक्ष संदीप गुप्ता, उपाध्यक्ष रितेश भगत,सहसचिव सोविल पोरवाल, कोषाध्यक्ष प्रनेह जैन, प्रवक्ता पवन उकावत,अजय जैन, नवीन पोरवाल, रोनक पोरवाल, राजेंद्र पोरवाल,संजय जैन अजय जैन (नावेल्टी रेडियो),रोहित मच्छीरक्षक, प्रियांश जैन, श्रीमती चंदा जैन, श्रीमती राजकुंवर जैन, इंदिरा पोरवाल, कामना पोरवाल, शिखा मच्छीरक्षक, सोनम पोरवाल, रिया पोरवाल, आश्वी जैन सहित बड़ी संख्या में ग्रुप के सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन निवृतमान सचिव पीयूष जैन पानवाला ने किया आभार ग्रुप सचिव मनीष जैन रतलाम वाला ने माना।